रामकोला/कुशीनगर। आगामी पर्व को लेकर रामकोला थाना परिसर में मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। एसडीएम कप्तानगंज व्यास नारायण उमराव ने पर्व के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत होते हुए कहा कि त्यौहार में कोई ऐसा कार्य न करें जिससे आपसी सदभावना भंग हो। उन्होंने कहा कि अगर किसी असामाजिक तत्व ने पर्व में अशांति फैलाने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने बैठक में आये मस्जिद के इमाम व मुतवल्ली व सभ्रांत व्यक्तियों को सम्बोधित कर कहा कि शांति पूर्ण माहौल में त्यौहार को मनाये।उन्होंने कहा कि शरारतपूर्ण बयानबाजी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि निर्धारित मार्ग से शांति पूर्ण माहौल में त्यौहार को सम्पन्न कराये।इस दौरान एस0 आइ0 कन्हैया लाल यादव, एस0 आइ0 मिथलेश प्रजापति, हे0का0 राजनाथ सिंह, संजीव यादव आदि पुलिस कर्मी एवं क्षेत्र के ग्राम प्रधान और सभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
पर्व के मौके पर अगर किसी असमाजिक तत्व ने अशांति फैलाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेेेगी। इस दौरान कुसम्हां के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणजीत प्रसाद,ग्राम प्रधान कैलाश यादव, राजन केसरी, खोटही चौकी इंचार्ज विजय शंकर सिंह, एस.आइ. मृत्युन्जय सिंह,एस.आइ.देवेन्द्र नाथ चौबे,एस.आइ.राजीव यादव,एस आइ.शेषनाथ यादव,एस.आइ.अनुज पटेल, एस.आइ.मिथिलेश प्रजापति,का. छोटेलाल यादव,महेन्द्र यादव,मनीष राय, यादव, का.शिवा सिंह,संजीव कुमार, शिवेन्द्र उपाध्याय, धर्मेन्द्र यादव सहित अन्य पुलिस के जवान मौजूद रहे।
मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…
सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली…