News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: सहभोज के जरिए आर एस एस ने दिया समरसता का संदेश 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 21, 2023  |  7:47 PM

547 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: सहभोज के जरिए आर एस एस ने दिया समरसता का संदेश 

रामकोला/कुशीनगर। सनातन समाज की समरसता हेतु मकर संक्रांति के अवसर पर शनिवार को रामकोला नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में स्थानीय नगर के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा दिव्य सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आज की हॉट खबर- “दरिंदे पति का खौफनाक चेहरा: गर्म रॉड से पत्नी को...

मुख्य वक्ता जिला प्रचारक धीरज कुमार ने कहा कि सौर वर्ष का प्रथम दिन दक्षिणायण की समाप्ति एवं उत्तरायण का प्रारंभ दिवस सूर्य का ‘धनु राशि’ से ‘मकर राशि’ में प्रवेश दिवस है। यह उत्सव संपूर्ण देश में विभिन्न नामों एवं रूपों में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता की दृष्टि से भी यह उत्सव महत्वपूर्ण है।सहभोज कार्यक्रम से सामाजिक समरसता बढ़ती है।कार्यकर्ताओं को समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि अखण्ड राष्ट्र निर्माण के लिए हम सभी लोगों के अंदर सामाजिक समरसता का भाव होना बहुत जरूरी है। सहभोज कार्यक्रम से ‘हिन्दू समाज को एक सूत्र में पिरोने में मदद मिलेगी। सह जिला शारीरिक प्रमुख दीपक अग्रवाल ने कहा कि छोटे–छोटे एवं बिखरे हुए तिलों के समान सनातन समाज में आत्मीयता और समरसता रूपी गुड़ से जोड़ कर सुरक्षित, सुसंस्कृत व सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रयास करना है। कार्यक्रम के समापन पर नगर कार्यवाह सत्यपाल गोविन्द राव ने आये सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव,प्रोडक्शन हेड विजय प्रताप सिंह,ब्रह्म कुमारी प्रजापिता विश्वविद्यालय की रामकोला इकाई,कृष्णा सोनी,प्रेमचंद मद्देशिया,राम कुमार मद्धेशिया,मयंक कृष्ण ,प्रिन्स गोविन्द राव,विशाल रौनियार ,सूर्य प्रताप,गौरव खेतान,नागेंद्र शाही,दरोगा कुुंवर सिंह,राजेश कुशवाहा,अमरेन्द्र तिवारी ,आदित्य रौनियार ,अनूप श्रीवास्तव,उमेश तिवारी, दिनेश यादव,नागेश्वर

संबंधित खबरें
खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर
खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर

खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर चौराहे पर कार से भीषण हादसा खड्डा,…

शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…

नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ
नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ

मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…

सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking