रामकोला/कुशीनगर। उपजिलाधिकारी कप्तानगंज मोहम्मद जफर खान बुधवार को सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर औचक निरीक्षण करने सीएचसी रामकोला पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी को अधिकांश डॉक्टर अनुपस्थित मिले।एसडीएम ने प्रसव कक्ष , फार्मासिस्ट कक्ष, कोविड वार्ड, इंसेफेलाइटिस वॉर्ड,पंजीकरण कक्ष,जनरल वार्ड आदि का निरीक्षण किया।निरीक्षण के वक्त में प्रसव कक्ष में भर्ती की संख्या एक थी और जच्चा- बच्चा स्वस्थ्य पाये गये। साफ- सफाई की व्यवस्था मानक के अनुरूप नहीं मिली। एसडीएम ने कई मरीजों से बात की, काफी मरीजों ने बताया कि डॉ समय से आते हैं।
निरीक्षण के संबंध में पूछने पर एसडीएम ने जानकारी दी कि जांच की विस्तृत रिपोर्ट आवश्यक कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी कुशीनगर को प्रेषित कर दी गयी है।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी अम्बरीष कुमार सिंह भी मौजूद रहे ।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…
हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…