रामकोला/कुशीनगर । देश में कोरोना के नए वेरिएंट की एंट्री के बाद शुक्रवार को तैयारियों की जायजा लेने कप्तानगंज की उप जिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव ने सीएचसी रामकोला पहुंची।एसडीएम ने पूरे बारीकी से सीएचसी रामकोला का निरीक्षण की और हर पहलू पर सीएचसी प्रभारी डॉ शेष कुमार विश्वकर्मा से चर्चा की। सीएचसी प्रभारी डाक्टर विश्वकर्मा ने एसडीएम को जानकारी दी कि वर्तमान समय में जम्बो सिलेंडर की संख्या 5, छोटा सिलेंडर 5, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 5 एलपीएम की संख्या-1, 10 एलपीएम की संख्या-10 , एंटीजन टेस्टिंग कीट की संख्या -650 , आरटी पीसीआर कीट की संख्या 320, मास्क-एन 95 ट्रिपल लेयर की संख्या 424 के साथ ही सीएचसी में पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है। यह भी जानकारी दिया कि परिसर अन्तर्गत निर्माणाधीन 30 बेड का कोविड वार्ड आगामी 30 दिसंबर तक पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। कार्यदायी संस्था को निर्देश भी दिया गया है और उसने आश्वासन भी दिया है।
जाँच के दौरान डाक्टर एस0के0 गुप्ता, डा0 एस0 केे0 प्रजापति,डा0 रजनीश श्रीवास्तव, फर्मासिस्ट आर0बी0 चौहान, एस0पी0 चौधरी, एआरओ आनंद दूबे, अशोक पाण्डेय, नवाज शरीफ आदि कर्मचारी
उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…
खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर चौराहे पर कार से भीषण हादसा खड्डा,…
खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…
मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…