रामकोला/कुशीनगर । रामकोला नगर में आये दिन हो रहे जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शनिवार को उप जिलाधिकारी व्यास नारायण उमराव ने थाना समाधान दिवस के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह व अधिशासी अधिकारी अम्बरीष कुमार सिंह के साथ एनएच 730 पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में नगर पंचायत कर्मचारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अवैध अतिक्रमण को हटाया।इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा।
आपको बताते चलूँ कि नगर अन्तर्गत नाली तथा सड़क पर ठेला आदि लगाकर अतिक्रमण किये पटरी व्यवसायियों की वजह से आये दिन नगर में जाम की समस्या बनी रहती है। एसडीएम ने बताया कि दुकानदारों द्वारा सड़क के पटरियों पर अतिक्रमण करने की वजह से भारी जाम लग जाता है और कभी-कभी एम्बुलेंस उसमें फंस जाता है और मरीज का जीवन संकट में पड़ जाता है।इतना भारी जाम लगने के कारण तमाम आवश्यक कार्य भी प्रभावित होते हैं तथा दुर्घटनाएं होती है ।उन्होंने बताया कि समय-समय पर अतिक्रमण करने वालों की निगरानी होती रहेगी और मिलने पर जुर्माना लगाया जायेगा।
इस दौरान राजस्व निरीक्षक शिवप्रसाद गुप्ता, राजस्व निरीक्षक राकेश लाल श्रीवास्तव, लेखपाल संगम प्रसाद, लेेेेखपाल राहुल सिंह, दिलीप सिंह, प्रदीप कुमार, सुरेन्द्र प्रजापति आदि लेखपाल समेत नगर पंचायत कर्मी व पुलिस के जवान उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…
मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…
सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब…