रामकोला/कुशीनगर । रामकोला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी सुनीता देवी के पक्ष में भाजपा सांसद विजय कुमार दूबे ने स्थानीय नगर के पुरानी बाजार में रविवार को नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। सांसद श्री दुबे ने प्रदेश में हुए विकास कार्यों की विधिवत चर्चा की और कहा कि योगी सरकार ने गुंडा मवालियों पर अंकुश लगाकर प्रदेश में भयमुक्त समाज की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि विकास को गति प्रदान करने के लिए त्रिपल इंजन की सरकार जरूरी है। नगर निकाय चुनाव
में भाजपा प्रत्याशियों की जीत पार्टी के लिए सम्मान की जीत होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के पास तीन दिन का मौका शेष है, इस अवधि के अंदर सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें ।
कार्यक्रम को रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड , नगर निकाय चुनाव प्रभारी मारकंडे शाही ,फूलबदन कुशवाहा, अजय गोविंद राव उर्फ शिशु, राधेश्याम दीक्षित आदि ने संबोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान सतीश चौधरी, मनोहर गुप्ता,अमित गोविन्द राव, मनोज गोविंद राव, दिनेश चंद आदि उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…
मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…
सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब…