रामकोला/कुशीनगर । रामकोला कस्बा के तिवारी मोहल्ला में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है।संंगीतमय भागवत कथा का शुभारंभ सोमवार को कलश यात्रा के साथ किया गया।
कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रामकोला-पडरौना रोड स्थित प्राचीन धर्मसमधा देवी मंदिर पहुँची। आयोजककर्ता गौरी शंकर गुप्ता ने बताया कि 23 जनवरी से आगामी 30 जनवरी तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर सकेंगे।कथाव्यास सुधीराचार्य महराज ने बताया कि मान्यता है कि भागवत कथा के आयोजन और श्रवण से आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति होती है और दु:खों का निवारण होता है तथा सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।उन्होंने कहा कि भागवत कथा के आयोजन से क्षेत्र का सर्वागीण विकास एवं समस्त लोक का कल्याण होता है।कलश यात्रा के दौरान पंडित शिवम,सीताराम गुप्ता,संतोष गुप्ता, प्रेमचंद मद्धेशिया, भगवान गुप्ता, पंकज सैनी सहित सैकड़ों की तादाद में लोग महिला व पुरुष उपस्थित रहे।
नगर में जाम न लगे इसके लिए कलश यात्रा के साथ एस.आइ.संदीप सिंह सहित अन्य कई पुलिस के जवान मौजूद रहे।
खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर चौराहे पर कार से भीषण हादसा खड्डा,…
खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…
मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…
सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…