रामकोला/ कुशीनगर। गुरूवार को रामकोला कस्बा में श्री हनुमान जन्मोत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी संकट मोचन सेवा समिति और नगरवासियों द्वारा रामकोला नगर में कप्तानगंज रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में कीर्तन भजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
सुबह से ही हनुमान भक्तों का संकट मोचन के दरबार में आने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर में मत्था टेक हनुमान भक्त अपने परिवार के कल्याण के लिए प्रार्थना करते रहे। शाम को भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भारी तादाद में हनुमान भक्त उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किए।इस दौरान मंदिर के पुजारी पारसनाथ शर्मा ,अभिषेक शुक्ला,विशेश्वर यादव,डा0 बलवंत कुमार,गौतम यादव,बब्बल शर्मा, प्रशांत श्रीवास्तव उर्फ लक्की , राजेश यादव, प्रभात श्रीवास्तव,अंकुर अग्रवाल, श्रीकांत यादव, जसवंत सिंह ,शुभम श्रीवास्तव,कन्हैया शर्मा, अन्वी श्रीवास्तव ,बजरंगी शर्मा धर्मेंद्र शुक्ला, हिमांशु श्रीवास्तव सहित नगर के अन्य तमाम लोग इस कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरे मनयोग से लगे रहे।
खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…
मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…
सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब…