रामकोला/ कुशीनगर । आस्था एवं विश्वास का पवित्र व अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन गुरूवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संबंधों की मधुरता एवं सुरक्षा कवच की भावना से ओत-प्रोत राखी के इस पर्व में भाई- बहन राखी बंधवाने व बांधने में व्यस्त दिखे।जहां बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बाँध माथे पर तिलक लगाकर उसके दीर्घायु की कामना कर रही थी वहीं भाई भी इस पवित्र बंधन के मौके पर उपहार के साथ अपनी बहन की हर परिस्थिति में रक्षा करने की प्रतिज्ञा का अमूल्य उपहार दे रहा था। हिन्दू धर्म के इस महान पर्व पर पूरा दिन चहल-पहल से भरा रहा।भाई-बहन के अटूट प्रेम को समर्पित रक्षाबंधन पर्व की तैयारी में एक सप्ताह से ही बहनें लगी हुई थी तथा राखी की दुकानों से बाजार सजा हुआ था। भद्रा लगने की वजह से लोगों के अंदर तिथि को लेकर एक असमंजस की स्थिति बनी हुई थी लेेेकिन लोगों नेे 31 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व को धूमधाम से मनाया।
मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…
सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली…