रामकोला/कुशीनगर। त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ने बताया कि 16 जनवरी से 22 जनवरी तक गन्ना किसानों द्वारा किए गए गन्ने की आपूर्ति का भुगतान 12.40 करोड़ रुपए चीनी मिल द्वारा किसानों के बैंक खाते में भेजा जा रहा है।
उन्होंने जानकारी दी कि चीनी दिनांक 30 जनवरी 23 तक 38.50 लाख कुन्तल गन्ने की पेराई कर 3.87 लाख कुन्तल चीनी का उत्पादन कर चुकी है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि अच्छी उपज के लिए रोग ग्रस्त गन्ने को छोड़ गन्ने की नई प्रजाति सी0ओ0 0118 ,98014,15023 एवं सी0ओ0पी0 9301तथा सी0ओ0 एल0के0 94184, 14201 की बुवाई करें। चीनी मिल सहयोग के लिए सदैव आपके साथ है।
इस मौके पर डीजीएम केेन सतीश बालियान एवं कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय भी मौजूद रहे।
खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर चौराहे पर कार से भीषण हादसा खड्डा,…
खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…
मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…
सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…