रामकोला/कुशीनगर । सप्ताह में श्रमिकों को एक दिन राहत मिल सके। इसके लिए शनिवार का दिन रामकोला नगर के लिए साप्ताहिक बंदी घोषित है। लेकिन यहां तो साप्ताहिक बंदी कागजों में ही केवल सिमट कर रह गई है। नगर के मुख्य चौराहा, थाने के सामने के बाजार,कसया रोड सहित अन्य कई जगहों पर शनिवार को साप्ताहिक बंदी में भी दुकानें खुली रही और व्यापारियों ने बेखौफ होकर ग्राहकों को सामान बेचा।
साप्ताहिक बंदी को लेकर पूर्वाचल व्यापार मंडल रामकोला अध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने एसडीएम कप्तानगंज रत्निका श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया था जिसमें एसडीएम ने साप्ताहिक बंदी को पूरी कड़ाई से पालन कराये जाने के लिए आश्वासन दिया था। बावजूद इसके श्रम विभाग की उदासीनता बरकरार है। पूर्वांचल व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने बताया कि नगर में कुछ ऐसे दुकानदार हैं जो साप्ताहिक बंदी को नही मानते और अपनी दुकान बेखौफ होकर खोल देते हैं।
अध्यक्ष ने बताया कि श्रम विभाग की उदासीनता के चलते रामकोला नगर में साप्ताहिक बंदी की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…
खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर चौराहे पर कार से भीषण हादसा खड्डा,…
खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…
मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…