कुशीनगर । न्याय के लिए किसी को भटकना नहीं पड़े, त्वरित उसका निस्तारण हो यह मेरी कार्य प्रणाली की पहली प्राथमिकता होगी, महिलाओं की सुरक्षा, अवैध कार्यों पर प्रभावी अंकुश कायम करना यह कार्यवाही की जद होगा।
उक्त बाते जनपद के थाना रविंद्र नगर के नवागत थानाध्यक्ष संजय कुमार ने इस संवाददाता से बातचीत के क्रम में गुरुवार को कही। उन्होंने ने बताया कि जितना भी लंबित मामला है, उनका जल्द से जल्द निपटारा होगा। अपराध मुक्त भय मुक्त वातावरण थाना क्षेत्र को बनाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी की कोई भी समस्या हो नि:संदेह हमसे संपर्क करें, किसी भी समस्या को दूर करने के लिये यथाशीघ्र उचित पहल कर कानूनी कार्यवाई की जाएगी।
बता दें कि पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल ने उपनिरीक्षक संजय कुमार पर भरोसा जताते हुए थाना रविंद्र नगर का प्रभार सौपा है। इसके पूर्व संजय कुमार थाना रामकोला में वरिष्ठ उप निरीक्षक, थाना कसया, सेवरही, विशुनपुरा में बतौर थानाध्यक्ष के रूप में सेवा दे चुके हैं।
इस संवाददाता के एक प्रश्न के उतर में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया की पुलिस अधीक्षक द्वारा मिली जिम्मेदारी को शत प्रतिशत निर्वाह करने की पूरी कोशिश रहेगी, टीम भावना से कार्य करते हुए अपराध और अपराधियों पर नकेल कसा जायेगा। कोई भी फरियाद वेहिचक हमसे अपनी समस्या साझा कर सकता है, इसमें किसी माध्यम की आवश्यकता नहीं होगी।
बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…
कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…
कुशीनगर। जिले से होकर गुजरने वाले एनएच-27 पर चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्य में भ्रष्टाचार…
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…