News Addaa WhatsApp Group

Realme 7 5G लॉन्च, 120Hz स्क्रीन वाला मिड रेंज स्मार्टफ़ोन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 20, 2020  |  10:42 AM

964 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Realme 7 5G लॉन्च, 120Hz स्क्रीन वाला मिड रेंज स्मार्टफ़ोन

Realme 7 5G लॉन्च हो चुका है. इस स्मार्टफ़ोन में 5G कनेक्टिविटी के लिए MediaTek Dimnesty 800 U चिपसेट दिया गया है. इस वेरिएंट में कंपनी ने 120Hz रिफ़्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी है.

आज की हॉट खबर- करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

Realme 7 5G में दिए गए स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस वेरिएंट में MediaTek का प्रोसेसर है. ये प्रोसेसर मिड रेंज फ़ोन वाला ही है, इसलिए इसकी क़ीमत ज़्यादा नहीं है.

Realme 7 5G में 6.5 इंच की फ़ुल एचडी एलसीडी स्क्रीन दी गई है. ख़ास बात ये है कि इस फ़ोन में 120Hz रिफ़्रेश रेट वाली डिस्प्ले है. आपको बता दें कि रेग्यूलर Realme 7 में 90Hz रिफ़्रेश रेट वाली डिस्प्ले है.

Realme 7 5G को सिंगल रैम और मेमोरी वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है. इसमें 6GB रैम के साथ 128GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है. माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट भी है जिसके ज़रिए मेमोरी बढ़ा कर 256GB तक कर सकते हैं.

Realme 7 5G में साइड माउंटेड फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. यानी पावर बटन ही फ़िंगरप्रिंट स्कैनर का भी काम करेगा. फ़ोन की में फोटॉग्रफी के लिए 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है.

Realme 7 में हालाँकि 64 मेगापिक्सल का कैमरा है. 5G वेरिएंट में भी मैक्रो और डेप्थ सेंसर दिया गया है. सेल्फ़ी के लिए इस स्मार्टफ़ोन में 16 मेगापिक्सल का फ़्रंट कैमरा दिया गया है.

Realme 7 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है और इसके साथ 30W का डार्ट चार्जर दिया गया है. कंपनी ने दावा किया है इसके ज़रिए 0 से 50% 26 मिनट में चार्ज कर सकते हैं.

Realme 7 5G को UK में लॉन्च किया गया है और वहाँ इसकी क़ीमत की शुरुआत GBP 229 (लगभग 22,500 रुपये) से शुरू है. इसे ब्लू कलर वेरिएंट में 30 नवंबर से ख़रीदा जा सकता है.

ये फ़ोन भारत कब आएगा फ़िलहाल ये साफ़ नहीं है. चूँकि कंपनी के लिए भारत मुख्य मार्केट है, इसलिए इसे यहाँ भी लॉन्च किया जा सकता है.

संबंधित खबरें
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking