खड्डा , कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा चौराहे पर दो बाइकों के एक्सीडेंट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, एम्बुलेंस से सीएचसी में लाकर भर्ती कराया गया लेकिन गंभीर स्थिति देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
बिहार के बगहा निवासी अमलेश अंसारी 30 वर्ष घर से खड्डा कस्बे में अपने बहन शकीना खातून के यहां आया था, बुधवार को दोपहर बाद वह बगहा अपने घर जा रहा था कि पनियहवा तिराहे पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई और वह गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया, उसे राहगीरों एवं पुलिस की मदद से तुर्कहां सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां हालत गम्भीर देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल होने की खबर सुनकर रिश्तेदारों का बुरा हाल है।
कुशीनगर। शनिवार को जनपद के तरयासुजान थाना परिसर में आगामी त्यौहार ईद व रामनवमी…
हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…
हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…
सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…