News Addaa WhatsApp Group

रितेश ने डी फार्मा की परीक्षा में यूपी में प्रथम स्थान लाकर कुशीनगर का बढ़ाया मान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 13, 2023  |  6:42 PM

23 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रितेश ने डी फार्मा की परीक्षा में यूपी में प्रथम स्थान लाकर कुशीनगर का बढ़ाया मान

जौरा बाजार/कुशीनगर। क्षेत्र के नदवाबिशुनपुर निवासी रितेश सिंह डिप्लोमा इन फार्मेसी में उत्तर प्रदेश में 87.91% अंक के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर कुशीनगर जनपद का मान बढ़ाया है| रितेश बचपन से पढ़ने में बड़े होनहार थे इनकी प्रारम्भिक शिक्षा सेंटजोसेफ़ स्कूल फ़ाज़िलनगर से प्राप्त किया है | रितेश आरपीएस कालेज आफ फार्मेसी बाराबंकी से डी फार्मा कर रहे थे | मंगलवार की देर रात परीक्षा परिणाम घोषित किया गया |

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

इनकी इस उपलब्धि पर पिता रामआधार सिंह, मां अमलावती देवी भाई संदीप सिंह, सचिन सिंह,जोसेफ्स स्कूल फाजिलनगर के डायरेक्टर सी.ओ.जोश,प्रधानाचार्य श्रीमती जे.सी.जोश फ़ाज़िलनगर विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा, ब्लाक प्रमुख राजेश जायसवाल, डॉक्टर गिरीश सिंह बघेल, डॉक्टर गोपेश्वर दत्त पाण्डेय, डॉक्टर गीता सिंह बघेल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्वविजय सिंह,प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुशवाहा विनय तिवारी, विवेक उपाध्याय, झुनेन्द्र सिंह ने बधाई दी है |

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking