News Addaa WhatsApp Group

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने तमकुहीराज विधायक को सौंपा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 3, 2022  |  5:21 PM

519 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने तमकुहीराज विधायक को सौंपा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन

फाजिलनगर/कुशीनगर(अनीश पाण्डेय) । ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तमकुहीराज के तहसील अध्यक्ष पारसनाथ पाण्डेय के नेतृत्व में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन क्षेत्रीय विधायक डॉ.असीम राय को सौंपा। संबोधित ज्ञापन में प्रदेश में गठित होने वाली पत्रकार मान्यता समिति में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन को प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग की गई है।

आज की हॉट खबर- ईद व रामनवमी को लेकर तरयासुजान थाने में पीस कमेटी...

ज्ञापन सौंपने के बाद तमकुहीराज तहसील अध्यक्ष पारसनाथ पाण्डेय ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सन् 1986 से पंजीकृत उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन है।जो सदैव पत्रकार हितों को लेकर संवेदनशील रहता है।

राजज्ञा के अनुसार एसोसिएशन का एक सदस्य जिला पत्रकार स्थाई समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य होता है।लेकिन अभी तक पत्रकार मान्यता समिति में प्रतिनिधित्व करने का अवसर नहीं मिला है।सरकार सबका साथ सबका विकास की अवधारणा पर चल रही है इसलिए यही अवसर है जब ग्रामीण पत्रकारों के प्रतिनिधि को समिति में प्रतिनिधित्व देकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूती दी जाएं।

इस दौरान अजय कुमार सिंह,मनोज मिश्र,सत्यप्रकाश मिश्र,अंजनी सिंह,अशोक मिश्र, अनिल पांडेय,जगदंबा राय,कृपाशंकर यादव,अजय शर्मा सहित अन्य पत्रकार भी मौजूद रहें।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking