News Addaa WhatsApp Group

सांसद व विधायक ने किसानों से की वार्ता, शीघ्र होगा अधिग्रहित भूमि के मामले का निस्तारण

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 26, 2024  |  9:36 PM

37 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सांसद व विधायक ने किसानों से की वार्ता, शीघ्र होगा अधिग्रहित भूमि के मामले का निस्तारण

हाटा/कुशीनगर । ढाढा स्थित न्यू इंडिया शुगर मिल में एथेनाल प्लांट लगाने के लिए अधिग्रहित की गई जमीन को लेकर किसानों से वृहस्पतिवार को सांसद विजय कुमार दूबे और विधायक मोहन वर्मा ने मुलाकात किया।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

जहां किसानों को सांसद व विधायक ने आश्वासन दिया कि प्रशासन किसानों की जमीन को जबरन नहीं लेगा। प्रशासन और किसानों के बीच वार्ता के बाद ही इसके लिए बीच का रास्ता निकाला जाएगा। किसानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा, जब तक मामला सलट नहीं जाता है तब तक मिल प्रशासन की ओर से अधिग्रहित जमीन पर कोई निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा।सांसद विजय दूबे, विधायक मोहन वर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ हरपुर गांव में पहुंचे। वहां पहले से मौजूद गांव के किसानों के साथ बैठक कर उनकी बातों को सूना। किसानों ने कहा कि उनकी उपजाऊ जमीन को प्रशासन ने एथेनाल प्लांट लगाने के लिए अधिग्रहित कर ली गई है। इस पर सांसद विजय दूबे और विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि इस पूरे मामलें से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी तरह से अवगत है।

किसानों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। किसानों ने सांसद विधायक से आग्रह किया कि जब तक अधिग्रहित भूमि को लेकर कोई ठोस फैसला नहीं हो जाता है तब तक मिल प्रबंधन जमीन पर कोई कार्य न करे। इस पर सांसद व विधायक ने चीनी मिल के जीएम करन सिंह से दूरभाष पर बात कर उनसे किसानों की बात रखी।

सांसद ने कहा कि डीएम छुट्टी पर गए हुए है। उनके आते ही किसानों को और चीनी मिल प्रबंधन को बैठाकर इस समस्या का समाधान निकाला दिया जाएगा।इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही, रणजीत सिंह,डा रविश सिंह, मुंशी सिंह, सहित अन्य मौजूद रहें।

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking