खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सारंग छपरा गांव में बुधवार की देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग से झोपडी पूरी तरह से जलकर ख़ाक हो गई, आग की इस घटना में तीन मवेशी भी चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए।
सारंग छपरा में बीती रात लगभग 11 बजे हरदेव भारती के घर आग लग जाने से झोपडी जलने लगी, शोर सुनकर जब तक ग्रामीण पहुंचते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरी झोपडी जलकर राख हो गई, घर में बंधी तीन मवेशियां भी पूरी तरह झुलस गयीं, ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, रात में ही मौके पर पहुंचकर भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव ने उच्चाधिकारियों से फोन पर सूचना दिया एवं बचाव कार्य कराया।
पशुपालन विभाग सहित प्रशासन गुरुवार को मौके पर पहुंचकर क्षति के आकलन सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
कुशीनगर। खाकी वर्दीधारियों की जिम्मेदारी, थाने की कार्यप्रणाली और फरियादियों की समस्याओं को सुनने…
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…