News Addaa WhatsApp Group Join करें

“कानून से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं, पीड़ितों को मिलेगा तत्काल न्याय” — पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 2, 2026  |  8:13 PM

538 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“कानून से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं, पीड़ितों को मिलेगा तत्काल न्याय” — पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जनपद के थाना पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय ने गुरुवार को मीडिया के माध्यम से क्षेत्र की जनता को अपना स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि आम नागरिकों और फरियादियों को सम्मानपूर्वक एवं त्वरित न्याय दिलाना उनकी कार्यशैली का प्रमुख उद्देश्य रहेगा।
उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद एवं विश्वास कायम करना उनकी प्राथमिकता है। थाना आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाएगा और उसका निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। किसी भी पीड़ित को न्याय के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
नवागत थानाध्यक्ष ने दो टूक शब्दों में कहा कि क्षेत्र में अपराध, अवैध गतिविधियों, नशे के कारोबार, गुंडागर्दी और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के लिए कोई जगह नहीं होगी। ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शांति और सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करने वाले नागरिकों का पुलिस हमेशा सम्मान करेगी।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अपराध या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के सहयोग से ही अपराधमुक्त एवं सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।
थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय ने भरोसा दिलाया कि पटहेरवा थाना आम जनता के लिए चौबीसों घंटे खुला है। पुलिस निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने लोगों से कानून का पालन करने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

क्षेत्र में नवागत थानाध्यक्ष के इस स्पष्ट संदेश को कानून-व्यवस्था को लेकर उनकी सख्त और जनहितैषी कार्यशैली के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगेगा और आम जनता को बेहतर पुलिसिंग का अनुभव मिलेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking