News Addaa WhatsApp Group Join करें

सी डीओ को रिमाइंडर देकर विकास कार्यों अनियमितता की जांच की मांग

सुनील नीलम

Reported By:

Feb 17, 2025  |  6:57 PM

102 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सी डीओ को रिमाइंडर देकर विकास कार्यों अनियमितता की जांच की मांग WhatsApp
Responsive image
  • दुमही ग्राम पंचायत का मामला
  • 16 जनवरी 2025 को को नोटरी पर दिए प्रार्थना पत्र पर नहीं हुई कार्रवाई तो दिया रिमाइंडर

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही निवासी भाजपा के दुदही मंडल के महामंत्री जितेंद्र गुप्ता ने सीडीओ को रिमाइंडर देकर पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्र के सापेक्ष कार्रवाई की मांग की है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

सीडीओ सहित उच्चाधिकारियों को सौंपे प्रार्थना पत्र में आवेदक ने लिखा है कि दुदही ग्राम पंचायत में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों की जांच हेतु आप महोदय को नोटरी बयान हल्फी पर गत 16 जनवरी 2025 को प्रार्थना पत्र सौंपा था। लेकिन आज तक कोई जांच नहीं हुई। एक दिन खंड विकास अधिकारी महोदय आए और कार्यों को देखा। मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा यह बताया गया कि उक्त सड़क पर कार्य नहीं हुआ है। उनके द्वारा आज तक जांच रिपोर्ट की कॉपी मुझे नहीं दी गई है। उनके द्वारा जांच कार्य में लीपापोती की संभावना है। उनके द्वारा सत्यदेव के खेत से राजमंगल के खेत तक, हरिकेश के घोठा से मंझरिया सीवान तक, विश्वनाथ मुसहर के खेत होते हुए वृक्षा मुसहर के खेत तक, वृक्षा मुसहर के खेत से गालू बैठा के खेत तक व मठिया भोकरिया सीवान से विश्वनाथ मुसहर के खेत‌ तक परियोजनाओं का निरीक्षण किया जिसपर कार्य होना नहीं पाया गया।

आवेदक ने उक्त के अतिरिक्त आरोप लगाया है कि दुमही के पंचायत भवन के पीछे खेल मैदान की बाउंड्री कार्य, दुमही मुसहर टोली में नगीना के घर से गुदिल के घर तक इंटरलाकिंग कार्य, दुमही बलुआ टोला में जूनियर हाईस्कूल की बाउंड्री का कार्य व दुमही आरआरसी सेंटर के निर्माण कार्य में अनियमितता व धांधली की गई है। आवेदक ने उक्त सभी कार्यों की जनपद स्तरीय अधिकारियों से जांच कराते हुए विधिक कार्यवाही करने की मांग की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking