News Addaa WhatsApp Group

संविधान को बदलने का भ्रम फैलाने वाली पार्टी ने किया है संविधान में की बदलाव

सुनील नीलम

Reported By:

Feb 17, 2025  |  6:57 PM

69 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
संविधान को बदलने का भ्रम फैलाने वाली पार्टी ने किया है संविधान में की बदलाव
  • संविधान सबका प्रयास यात्रा व बजट 2025 पर चर्चा कार्यक्रम

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। सांसद शशांक मणि त्रिपाठी नें संविधान सबका प्रयास यात्रा व बजट 2025 पर चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के बरवाराजापाकड़ गांव के बहुरिया टोला बाजार में जनसंवाद किया।

आज की हॉट खबर- “साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल...

रविवार की सायं आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस पार्टी ने संविधान को बदलने का भ्रम फैलाया, उसी ने अपने स्वार्थ में सैकड़ों बार संविधान में बदलाव कर बाबा साहेब का अपमान किया। भाजपा ने सदैव लोक कल्याण की बात की है।

उन्होंने संविधान मे निहित नागरिक मूल्यों और कर्तव्यों के पालन की बात क पर करते हुए कहा कि संविधान की स्थापना के लिए बाबा साहेब को संघर्ष करना पड़ा। संविलागू होने डेढ़ वर्ष बाद ही जवाहर लाल नेहरु ने आक्षेप किया, इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर संविधान का अपमान किया, राजीव गांधी ने भी इसमें बदलाव किया। और अब राहुल गांधी संंविधान को पाकेट में लेकर घूमते हैं। कहा कि संविधान लेकर घूमने के बजाय उसमें निहित शक्तियों का प्रयोग किया जाना चाहिए‌। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने धारा 370 और 35 को समाप्त कर जम्मू कश्मीर में विकास का मार्ग प्रशस्त किया। सांसद ने संविधान में वर्णित बंधुत्व की भावना को लोगों से साझा किया, बजट 2025 पर चर्चा की व बाबा साहेब के विचारों पर चलकर लोकसभा क्षेत्र को विकसित क्षेत्र बनाने का संकल्प लिया। सर्व समाज में उत्कृष्ट योगदान के लिए चुम्मन गोंड़ को बाबा साहब आंबेडकर सांसद सम्मान से सम्मानित किया गया। संचालन श्रीनिवास राय ने किया।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम पांडेय, मंडल अध्यक्ष अमलेश तिवारी, डा. डीएन कुशवाहा, डा. कन्हैया शर्मा, अभिषेक तिवारी, धर्मेन्द्र मणि त्रिपाठी, संजय पासवान, डा. काशीनाथ वर्मा, संजय राय, जितेंद्र वर्मा, रामनरेश लाल श्रीवास्तव, जावेद अख्तर, संतोष कुमार, दीपक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking