News Addaa WhatsApp Group

रामकोला में आयोजित हुआ महासंपर्क अभियान के तहत वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 4, 2023  |  6:55 PM

47 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला में आयोजित हुआ महासंपर्क अभियान के तहत वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक
  • पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का ‘स्वाभिमान’ और ‘सम्मान’ बढ़ा है :विजय दुबे जिले में विकास की गंगा बह रही है- सांसद

रामकोला/कुशीनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष के कार्यकाल ‘जन सेवा’ को समर्पित रहे और प्रधानमंत्री ने राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर केवल देश के लिए काम किया।उक्त बातें कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे ने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सफल नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रामकोला सामुदायिक भवन में महासंपर्क अभियान के अन्तर्गत आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कही।

आज की हॉट खबर- किसान चौक फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में घायल, हिस्ट्रीशीटर...

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा राष्‍ट्र को प्रथम रखा तथा अपने दृढ संकल्‍पों के साथ विश्व के सामने देश को मजबूत करने के लिए लगन से काम कर रहे हैं । कहा कि इन नौ वर्षों में देश भर में प्रशासनिक सुधारों और अनगिनत योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया है, जिसका लाभ देश के गरीब और शोषित व्यक्तियों तक पहुँच रहा है तथा देश और मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का ‘स्वाभिमान’ और ‘सम्मान’ बढ़ा है। उन्होंने इसे बीते नौ वर्ष की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया।उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल का दो वर्ष कोरोना का भेंट चढ़ गया। लेकिन विगत दो वर्षो में पडरौना से नेपाल तक नहर के पटरी सहित जनपद के मार्गों को पिच कराने का कार्य, मेडिकल कॉलेज, फ्लाइ ओवर समेत जिले में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आप के सम्मान के लिए हमेशा तैयार रहा हूँ और भविष्य में भी कदम से कदम मिला कर चलूँगा।

अध्यक्षता कर रहे विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ प्रेम चंद्र मिश्रा ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने जो भाजपा रूपी पौधा लगाया था। वह अब वृक्ष बन गया है और फल दे रहा है। यह दिन आप सभी के त्याग और परिश्रम का ही परिणाम है। मोदी जी आज देश ही नही विश्व के नेता बन गए है।बैठक का मुख्य उद्देश्य है वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा के साथ ही अल्पाहार लेना है।   विधायक विनय प्रकाश गोंड ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मेरे लिए कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है।मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव तथा चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने माल्यार्पण कर सभी अतिथियों का स्वागत किया।पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

इस मौके पर दरोगा कुंवर सिंह, अजय गोविंद राव,आनंद मिश्रा, रामदेव कुशवाहा, ,राधेश्याम दीक्षित, आशुतोष गोविंद राव, रविंद्र प्रसाद, राम प्रताप सिंह, राम प्रसाद जायसवाल, रविंद्र प्रजापति, प्रेम तिवारी, प्रतीक श्रीवास्तव, मृत्युंजय पांडेय, भरत खरवार, शैलेश सिंह, आशीष मिश्रा, मनोज गोविंद राव, ओम प्रकाश साहू, अनिरूद्ध शर्मा, गिरधारी मोदन वाल, राकेश गोविंद राव, देवेंद्र प्रताप शाही, मार्कंडेय शाही, श्री प्रसाद गुप्ता,रामेश्वर सिंह,दिनेश चन्द,मुरली पांडेय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…

नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ
नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ

मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…

सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…

बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग
बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking