News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेवरही :. बारात में खूनी बवाल, डीजे विवाद में गई जान,पांच आरोपी हिरासत में

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 23, 2026  |  12:14 PM

2,426 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही :. बारात में खूनी बवाल, डीजे विवाद में गई जान,पांच आरोपी हिरासत में

कुशीनगर। जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में सोमवार की रात एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब डीजे पर गाना बजाने को लेकर घरातियों और बारातियों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट के दौरान 19 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद शादी की खुशियां पलभर में चीख-पुकार में बदल गईं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल सभी पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, तरया सुजान थाना क्षेत्र के नमी चौहान (तरया करी शाही) निवासी के यहां से सोमवार की रात सेवरही थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित काशी चौहान के घर बारात आई थी। बारात में डीजे पर अपनी पसंद का गाना बजाने को लेकर बारातियों और घरातियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।
इसी दौरान बसडिला पांडेय के श्रीपत टोला निवासी सुजीत चौहान (19 वर्ष), पुत्र अजय चौहान, थाना तुर्कपट्टी, जो अपने मामा के घर से बारात में शामिल होने आया था, पर किसी ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुजीत को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेवरही ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सेवरही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे क्षेत्र में इस वारदात को लेकर सनसनी फैल गई।

आपके लिए और..- पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस...

क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत कुमार यादव ने बताया कि घटना में शामिल सभी पांच आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एक मामूली डीजे विवाद का खूनी अंजाम पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा

हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…

पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप
पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाना एक…

चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद
चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद

हाटा कुशीनगर। प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रदेश…

कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking