News Addaa WhatsApp Group Join करें

ट्रेनों का शातिर चोर जीआरपी के शिकंजे में, सात मुकदमों वाला बदमाश फिर पहुंचा सलाखों के पीछे

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 23, 2026  |  4:15 PM

557 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ट्रेनों का शातिर चोर जीआरपी के शिकंजे में, सात मुकदमों वाला बदमाश फिर पहुंचा सलाखों के पीछे

गोरखपुर। गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की नींद उड़ाने वाला एक शातिर चोर आखिरकार जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर सो रहे यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी करने वाला अकबर आलम उर्फ लाडले आलम को जीआरपी ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी का काले रंग का पिठ्ठू बैग और 1700 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में चोरी, गैंगस्टर, घर में घुसकर चोरी, महिलाओं से जुड़े गंभीर अपराध समेत सात मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि का अंदाजा लगाया जा सकता है।

आपके लिए और..- ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही...

पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र (आईपीएस) तथा पुलिस उपाधीक्षक रेलवे विनोद कुमार (पीपीएस) के निर्देशन में रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में होने वाली चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में जीआरपी और एंटी जहरखुरानी टीम ने मंगलवार को प्लेटफार्म नंबर-1 स्थित पार्सल घर के पास मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अकबर आलम पुत्र महफूज आलम उर्फ लाडले आलम, निवासी ग्राम बलुआ, थाना बेलसंडी, जिला नरकटियागंज (बिहार), उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक काले रंग का पिठ्ठू बैग तथा 1700 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपना खर्च चलाने के लिए ट्रेनों और रेलवे प्लेटफार्मों पर चोरी करता है। वह विशेष रूप से चलती ट्रेनों या प्लेटफार्म पर सो रहे यात्रियों को निशाना बनाता था। चोरी के बाद सामान राह चलते लोगों को बेच देता था और उसी पैसे से अपना खर्च चलाता था। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि बरामद बैग और नकदी भी एक यात्री से चोरी की गई थी तथा वह मंगलवार को भी चोरी की नीयत से स्टेशन पहुंचा था, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।

जीआरपी के अनुसार अकबर आलम कोई सामान्य चोर नहीं, बल्कि आदतन और शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ जीआरपी गोरखपुर, शाहपुर और सहजनवा थानों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट, घर में घुसकर चोरी, चोरी का माल रखने तथा अन्य गंभीर धाराओं में सात मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

बोले जीआरपी प्रभारी निरीक्षक !

इस संवाददाता के प्रश्नों को उत्तर देते हुए प्रभारी निरीक्षक जीआरपी गोरखपुर अनुज कुमार सिंह कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चोरी, लूट और जहरखुरानी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने यात्रियों से भी अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल रेलवे पुलिस को दें।
जीआरपी की इस कार्रवाई को रेलवे स्टेशन पर सक्रिय शातिर चोरों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का मानना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से ट्रेनों में चोरी की कई घटनाओं के खुलासे की भी उम्मीद है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे

गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…

जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद
जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में हो रही चोरी एवं यात्रियों के सामान…

गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक की टीम ने अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा-चोर दबोचा, 50 हजार के दो मोबाइल बरामद
गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक की टीम ने अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा-चोर दबोचा, 50 हजार के दो मोबाइल बरामद

गोरखपुर। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी गोरखपुर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking