News Addaa WhatsApp Group Join करें

सिकटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मंजूरी 

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Jun 22, 2026  |  7:55 PM

125 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सिकटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मंजूरी 

कुशीनगर,हाटा । विधायक मोहन वर्मा के प्रस्ताव पर विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है । हाटा विधायक मोहन वर्मा ने सूबे के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को पत्र लिखकर हाटा के सिकटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने की मांग की थी तथा सदन में नियम 301 के अंतर्गत मुद्दा भी उठाया था। शासन से दिनांक 15 जून 2026 को जारी किए गये पत्र में ग्राम सभा सिकटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने की मंजूरी दे दी है । शासन ने जिलाधिकारी कुशीनगर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुशीनगर से आख्या उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है ।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

ग्राम सभा सिकटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनने से लगभग 32 हजार की आबादी लाभान्वित होगी तथा आस पास के ग्राम सभा क्रमश: मुड़िला हरपुर, मुहम्मदा जमीन सिकटिया,गौनरिया,अथरहा, पिपरा,लंगड़ी,देवराजपुर तथा दुबौली की जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगा । ग्राम सभा सिकटिया और आस पास की जनता को छोटी बड़ी बिमारी के उपरांत 7 कि0मी0 दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीचक या 16 कि0मी0 दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हाटा जाना पड़ता है जिससे उन्हें कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है । विधायक मोहन वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाटा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने की विशेष अनुमति प्रदान की है । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटिया आमजनों व क्षेत्रीय जनमानस के लिए मील का पत्थर साबित होगा ।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बनने से बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल पाएगा तथा हजारों लोग लाभान्वित होंगे। श्री वर्मा ने कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे का भी आभार जताया जिनके नेतृत्व में जनपद कुशीनगर का उत्तरोत्तर विकास हो रहा है ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking