News Addaa WhatsApp Group

सेवरही: तहसील स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में दुदही चैंपियन

सुनील नीलम

Reported By:

Oct 24, 2024  |  6:14 PM

63 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही: तहसील स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में दुदही चैंपियन
  • सेवरही व तमकुही क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर
  • 28 व 29 अगस्त को होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता

सेवरही । विकास खंड के ग्राम पंचायत दोमाठ के प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित तहसील स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में  दुदही ब्लाक की टीम प्रथम स्थान पर रही। सेवरही व तमकुही क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ी आगामी 28 व 29 अगस्त को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

गुरुवार को बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का शुभारंभ करते उपजिलाधिकारी तमकुहीराज विकास चंद ने कहा कि शिक्षा के साथ ही खेल भी बहुत जरूरी है। खेल से छात्रों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया, झंडा फहराया व मार्च पास्ट की सलामी ली। खेल भावना की शपथ दिलाई व विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। बीईओ तमकुही सुधीर कुमार ने कहा खेल प्रतियोगिता से छात्रों के खेल प्रतिभा में निखार आता है।

तहसील स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजक बीईओ डा. प्रभात चंद राय के नेतृत्व में ब्लाक व्यायाम शिक्षकगण धर्मेंद्र सिंह, अमित कुमार श्रीवास्तव व नवनीत तिवारी के नेतृत्व में शिक्षक राजेश यादव, अनुदेशकगण अमित कन्नौजिया, पुण्य प्रकाश गिरी, राकेश कुमार, रवीश कुमार, ऐजुल हक, रवींद्र यादव, संतोष पटेल, राजेश राय, बाद ब6राजेश श्रीवास्तव, विद्यासागर, संतोष पटेल की देखरेख में हुई प्रतियोगिता मे प्राथमिक स्तर बालक वर्ग दौड़ 50 मी में प्रिंस दुदही, 100 मी में प्रमोद सेवरही, 200 मी में सोनू दुदही, 400 मी में विक्की दुदही ने प्रथम स्थान लाया। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग दौड़ 50 मी में रूखसार सेवरही, 100 मी में साहिना दुदही, 200 मी रागिनी तमकुही, 400 मी में संयोगिता दुदही प्रथम स्थान पर रहीं। जूनियर स्तर बालक वर्ग  दौड़ 100 मी में मोनू तमकुही, 200 मी में राजन दुदही, 400 मी में पिंकेश गुप्ता दुदही, 600 मी में संदीप राजभर दुदही ने बाजी मारी। जूनियर स्तर बालिका वर्ग दौड़ में 100 मी में परी दुदही, 200 मी में आफरीन दुदही, 400 मी में अफरीन दुदही, 600 मी हसीना दुदही ने बाजी मारी।

मानचित्र में आदित्य तमकुही, श्रुतलेख में सीता कुशवाहा तमकुही, योगासन में रविकिशन सेवरही, रंगोली में रागिनी,वंदना, लोकनृत्य में तमकुही, सुलेख में नीरू दुदही ने बाजी मारी। अध्यक्षता एकबाली राय अध्यक्ष सेवानिवृत शिक्षक संघ सेवरही ने किया। संचालन दुर्गेश सिंह व अजय कुशवाहा ने किया। प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

प्राशिसं के अध्यक्षगण अरुणेंद्र कुमार राय, शंभू यादव, मंत्रीगण देवेंद्र ओझा, रामनिवास जायसवाल, जूशिसं के अध्यक्ष मधेश मिश्र, रामप्रकाश शर्मा, मंत्री अंजनी सिंह, योगेंद्र शर्मा, सुमंत मिश्र, आफताब आलम, रवि आर्य, नन्हे प्रसाद, धनन्जय मिश्र, मुनीब प्रसाद, विनोद कुमार, अजय तिवारी, रजनीश प्रकाश गुप्ता, राजेश सिंह कुशवाहा, आलोक पटेल, नीतिश, कृपाशंकर चौधरी, मुस्तकीम, रजनीश प्रकाश, राजेश सिंह कुशवाहा, आदि मौजूद रहे

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking