News Addaa WhatsApp Group

सेवरही: लोकतंत्र में सबकी हिस्सेदारी जरूरी, मतदान जरुर करे- घनश्याम शाही

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 23, 2024  |  4:05 PM

58 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही: लोकतंत्र में सबकी हिस्सेदारी जरूरी, मतदान जरुर करे- घनश्याम शाही

सेवरही। नगर के किसान पीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मतदाता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विषय रहा ‘लोकतंत्र में शैक्षिक संस्थानों की भूमिका’। मुख्य वक्ता के तौर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही ने कहा कि लोकतंत्र में सबकी हिस्सेदारी जरूरी है इसलिए मतदान करना भी आवश्यक है।

आज की हॉट खबर- -लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी...

हर वो व्यक्ति जो वोट देने के लिए योग्य है उसे अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए घनश्याम शाही ने मजबूत लोकतंत्र के लिए शैक्षिक संस्थानों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उनके मुताबिक महाविद्यालय में शिक्षा लेने वाले छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र की पहली सीढी के विषय में जागरूक करना जरूरी है। इससे पहले विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही का स्वागत महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष धीरेन्द्र राय और प्रबन्धक अऩूप कुमार राय ने बुके औऱ अंगवस्त्र देकर किया। जिसके बाद दीप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। स्वागत की औपचारिकता के बाद महाविद्यालय के शिक्षक औऱ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. योगेन्द्र प्रताप सिंह ने विषय प्रवर्तन किया। परिषद के नगर अध्यक्ष डॉ. दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने भी मतदान जागरूकता को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महाविद्यालय के छात्र औऱ छात्राएं मौजूद रहे। साथ ही जिले के कई नगरों को एबीवीपी कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री सत्येन्द्र यादव,. श्री मंजेश कुमार भारती, श्री विजय कुमार, अम्बुजेश शुक्ल, अजय श्रीवास्तव, अभिषेक राय, आदित्य यादव की अहम भूमिका रही।

संबंधित खबरें
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 
हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 

बोदरवार,कुशीनगर : – क्षेत्र के ग्राम सभा भलुही में ग्रामीणों द्वारा आयोजित नौ दिवसीय…

-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित
-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित

पड़रौना,कुशीनगर। रविवार को सीएमओ सभागार में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जनपद ईकाई का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking