कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय ब्लाक सभागार में कप्तानगंज विकास खन्ड के 76 गांवो के प्रधानों का मतदान हुआ जिसमें ग्राम सभा पडौली की प्रधान सत्ती देवी 38 वोट पाकर विजयी हुई।
सोमवार को सुबह 10 बजे ब्लाक सभागार में मतदान अधिकारी पुर्व ब्लाक प्रमुख हरिशंकर सिंह रंजीत कनौजिया विरेन्द्र मद्धेशिया सुभाष यादव धर्मराज सिंह मनीष मिश्र के देख रेख में मतदान शुरू हुआ।
कुल चार प्रत्याशी अध्यक्ष के लिए मैदान में थे टोटल 75 मत पड़े जिसमेन 4 मत अवैध घोषित हुआ।
पंचम सिंह को 15 वोट, त्रियुगी पटेल को 7 वोट अरविन्द चौबे को 11 वोट और सत्ती सिंह पत्नी विद्धा प्रकाश सिंह को 38 वोट मिले और शत्ती देवी ग्राम प्रधान पडौली प्रधान संघ की अध्यक्ष निर्वाचित हुयी।
सत्ती देवी के प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष बनने पर प्रधानों ने फूल मालाओं पहना कर भब्य तरीके से स्वागत किया ।
इस दौरान उपस्थित प्रधानों को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्ती देबी ने कहा कि ग्राम प्रधानों का सम्मान मेरे लिए सर्वोपरि है किसी भी प्रधान के मान सम्मान पर आंच नहीं आने दिया जाएगा।
प्रधानों ने जिम्मेदारीयों का जो माला मेरे गले में डाला है उस पर सदैव खरा उतरूंगी।
दौरान रूद्र प्रकाश सिंह विनोद पटेल ज्ञानेन्द्र सिंह रामरेखा सिंह दिनेश सिंह राजकमल मद्धेशिया राकेश मद्धेशिया गौतम सिंह, प्रेम सागर साहनी अमित कुमार सत्येन्द्र सिंह दिनेश सिंह अरूण सिंह मोनू सिंह कमलेश यादव रवि शिवेन्द्र संतोष कुमार सिंह. शकुंतला देवी रीता देवी निगम विनोद पटेल रोहित सिंह सिकरेट्री आलमगीर बृजेश आदि लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…
कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…
कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…