News Addaa WhatsApp Group

शिक्षकों का एक दिवसीय मिलेट्स प्रशिक्षण संपन्न

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Mar 5, 2025  |  6:34 PM

56 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शिक्षकों का एक दिवसीय मिलेट्स प्रशिक्षण संपन्न

मथौली बाजार/कुशीनगर। कृषि विभाग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम ब्लाक संसाधन केंद्र मोतीचक में बुद्धवार को शिक्षकों का एक दिवसीय श्रीअन्न मिलेट्स प्रशिक्षण संपन्न हो गया। जिसमें शिक्षकों को श्रीअन्न योजना एवं मिलेट्स की उन्नतशील खेती व उनके उत्पादों की विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

प्रशिक्षक पूर्व एडीओ एजी मोतीचक प्रमोद कुमार सिंह ने बाजरा,ज्वार,सांवा, कोदो, मड़ुआ, रामदाना, कंगनी, कुटकी आदि मोटे अनाजों के लाभ एवं कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोटे अनाजों में कैल्शियम, फाइवर, विटामिन, आयरन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। मोटे अनाजों में मौजूद फाइवर पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। मोटे अनाजों में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करता है।

इस दौरान टीए दामोदर सिंह, एडीओएजी मोतीचक विनय प्रताप सिंह, बीटीएम हाटा उमाशंकर उपाध्याय, बीटीएम मोतीचक निरंजन सिंह, जय गोविन्द एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking