News Addaa WhatsApp Group

भारतीय जूनियर बाक्सिंग टीम के कोच बने बरवाराजापाकड़ के सिकंदर

सुनील नीलम

Reported By:

Nov 18, 2023  |  6:06 PM

59 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भारतीय जूनियर बाक्सिंग टीम के कोच बने बरवाराजापाकड़ के सिकंदर

कुशीनगर। तमकुही विकास खंड के बरवाराजापाकड़ निवासी व भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर काशीपुर उत्तराखंड में बतौर बाक्सिंग कोच तैनात सिकंदर पटेल को भारतीय जूनियर टीम का बाक्सिंग कोच बनाया गया है। उनके प्रशिक्षण में 23 खिलाड़ियों वाली टीम आगामी 21 नवंबर से पांच दिसंबर तक अर्मेनिया देश के येरेवान शहर में आयोजित आईबीए वर्ल्ड बाक्सिंग चैंपियनशिप 2023 में देश का प्रतिनिधित्व करेगी।

आज की हॉट खबर- देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत...

भारतीय दल में कुल 23 खिलाड़ी, एक हेड कोच, तीन कोच जिसमें सिकंदर पटेल शामिल हैं, एक फिजियोथेरेपिस्ट व एक डाक्टर शामिल हैं। सिकंदर पटेल ने बताया कि उन्होने गत पांच अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक एनआईएस पटियाला में आयोजित कैंप में 13 खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया था। जिन्होने गत 21 अक्टूबर से पांच नवंबर 2023 को कजाखिस्तान देश के अस्थाना में आयोजित जूनियर एशियन बाक्सिंग चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण, एक रजत व दो कांस्य पदक जीत देश का नाम रोशन किया था। इन खिलाड़ियों सहित 10 अन्य बाक्सर वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग के लिए चयनित किए गए हैं जिन्हे प्रतियोगिता के दौरान प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है। यह प्रतियोगिता आठ वर्षों के बाद आयोजित की जा रही है।

सिकंदर की उपलब्धि पर हरिहर पटेल, मंजू पटेल, बैजनाथ सिंह, ज्ञांती देवी, मनोज सिंह, मु. इलियास अंसारी, कमलेश्वर सिंह पटेल, ओमप्रकाश जायसवाल, रमेश गोड़, रामू गोंड आदि ने हर्ष जताया है।

संबंधित खबरें
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking