News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : चोरी की बाइक संग दो शातिर गिरफ्तार, एक पर अपहरण-पॉक्सो समेत कई संगीन मुकदमे; आपराधिक नेटवर्क की भी शुरू हुई पड़ताल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 22, 2026  |  6:51 PM

662 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : चोरी की बाइक संग दो शातिर गिरफ्तार, एक पर अपहरण-पॉक्सो समेत कई संगीन मुकदमे; आपराधिक नेटवर्क की भी शुरू हुई पड़ताल

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के बीच तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। सोमवार को पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक ऐसा अभियुक्त भी शामिल है, जिसके खिलाफ पहले से चोरी, अपहरण और पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी का भी आपराधिक इतिहास सामने आने के बाद पुलिस अब दोनों के नेटवर्क और अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की गहन जांच में जुट गई है।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

जिले भर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना तमकुहीराज पुलिस लगातार सक्रिय है। अभियान के तहत सोमवार को पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों की घेराबंदी कर उन्हें रोक लिया। पूछताछ और वाहन के कागजात की जांच के दौरान दोनों युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने वाहन का सत्यापन कराया, जिसमें मोटरसाइकिल चोरी की निकली। इसके बाद दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मनीष पटेल पुत्र संजय पटेल निवासी ग्राम परसौनी बुजुर्ग, थाना तमकुहीराज तथा गोलू रावत उर्फ आनंद पुत्र स्वर्गीय अमरेंद्र कुमार निवासी वार्ड नंबर-6, नगर पंचायत तमकुहीराज के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से यूपी-32 केवी-4518 नंबर की चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना तमकुहीराज में मु0अ0सं0 148/2026 के तहत धारा 317(2) एवं 317(4) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी की इस बाइक का इस्तेमाल किसी अन्य आपराधिक घटना में तो नहीं किया गया था तथा क्या इनके पास और भी चोरी के वाहन हैं।

बताते चले कि एक आरोपी का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त मनीष पटेल पहले भी कई गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ तमकुहीराज थाने में चोरी से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा कसया थाने में अपहरण, दुष्प्रेरण और पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है। पुलिस का मानना है कि उसका आपराधिक रिकॉर्ड उसे पेशेवर अपराधियों की श्रेणी में खड़ा करता है।
वहीं दूसरे आरोपी गोलू रावत उर्फ आनंद के खिलाफ भी चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस अब इनके अन्य साथियों और संभावित गिरोह की भी तलाश कर रही है। पूछताछ के दौरान मिली जानकारियों के आधार पर अन्य घटनाओं के खुलासे की भी संभावना जताई जा रही है।

पुलिस बोली..!

वाहन चोरों पर लगातार कड़ी कार्रवाई पर क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत कुमार यादव का कहना है कि सर्किल में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, कस्बों और प्रमुख मार्गों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच के चलते वाहन चोरों पर लगातार शिकंजा कस रहा है। अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

यहां बताना चाहूंगा कि
इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज गिरजेश उपाध्याय के अगुवाई में कस्बा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक महेश मिश्रा, कांस्टेबल आशीष यादव तथा आरक्षी शौरभ सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

क्या बोले प्रभारी निरीक्षक ..!

प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज गिरजेश उपाध्याय ने इस संवाददाता को बताया कि चौकी प्रभारी कस्बा तमकुहीराज महेश मिश्र के नेतृत्व में टीम ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

बोले चौकी प्रभारी तमकुहीराज !
चौकी प्रभारी कस्बा तमकुहीराज महेश मिश्र ने बताया कि फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान वाहन चोरी की अन्य घटनाओं और संभावित गिरोह से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। पुलिस को कुछ इनपुट हाथ आया है,जिसके माध्यम से वाहन चोरों के तह तक पहुंचने में कामयाबी मिलेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking