News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: एनआईए टीम ने खंगाली नकली नोटो के सौदागरों की कुंडली, तीन दिन से तीन टीम की पैनी नजरो ने किया पड़ताल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 30, 2024  |  10:24 AM

119 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एनआईए टीम ने खंगाली नकली नोटो के सौदागरों की कुंडली, तीन दिन से तीन टीम की पैनी नजरो ने किया पड़ताल WhatsApp
Responsive image
  • तमकुहीराज में पकड़े गए नकली करेंसी और नेपाली मुद्रा का मामला

कुशीनगर ।नकली नोटो के सौदागरों की अंतर राष्ट्रीय कनेक्शन, और उनकी कुंडली को खंगालने का काम तीन दिनों से एन आई ए की टीम तमकुहीराज थाना क्षेत्र के इर्द गिर्द करते हुए रविवार को थाना तमकुहीराज पहुंच कर चार घंटे तक पकड़े गए लोगो की आपराधिक पृष्ठ भूमि की कुरेदी,लेकिन यह सभी जांच पड़ताल को अति गोपनीय रखा गया, सूत्रों को बातो पर भरोसा करे तो जांच में कई आश्चर्य चकित करने वाले तथ्य भी सामने आ रहे है। लेकिन फिलहाल जांच एजेंसियों की पैनी निगाह नकली करेंसी,का मुख्य जद में लेकर काम कर रही है। हालंकि जांच एजेंसी को वापस चले जाने की बात बताई जा रही है,लेकिन इस विषय पर सप्ष्ट कुछ कोई नही बोल रहा है।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों...

जिले की तमकुहीराज थाना क्षेत्र में पिछले 23 सितंबर को संतोष कुमार मिश्र की पुलिस ने नकली नोट,अवैध तमंचा, नेपाली मुद्रा के साथ भारतीय मुद्रा के साथ अन्य सामग्री के साथ दस अभियुक्त को दबोचा था,इसके दूसरे दिन इस प्रकरण के वांछित पच्चीस हजार रुपए का पुरस्कार घोषित अभियुक्त को भी पुलिस मुठभेड़ में थाना तमकुहीराज,थाना,तरया सुजान,थाना सेवरही के साथ साइबर की टीम ने सेवरही थाना से दबोच लिया था। उसके बाद आम जागरूक लोगो के साथ ही साथ राजनीतिक गलियारों में उक्त प्रकरण ने तापमान बढ़ा दिया,साथ ही साथ नित्य नए तथ्य के साथ नई बातो की चर्चाएं आम हो गई।

मामला को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सुर्खियां बटोरने के बाद जांच एजेंसीयो की नजारे उक्त प्रकरण पर टिक गई,कुछ समय पहले ए टी एस ने अपने हिसाब से इस मामले को खीज बीन किया,फिर जानकारों को माने तो तीन दिनों से एन आई ए की तीन टीम इस मामले में जांच पड़ताल में लगी रही,जो कल तमकुहीराज थाने पहुंच कर इस मामले में पकड़े गए लोगो की आपराधिक कुंडली,अंतर राष्ट्रीय कनेक्शन,नकली नोटो की आगमन जैसे गंभीर मुद्दे पर चार घंटे तक अपनी पड़ताल करते हुए हाथ लगे इनपुट को अति गोपनीय रखा।

जन सूत्रों की बातो पर अगर यकीन करे तो उपरोक्त प्रकरण में कई आश्चर्य चकित करने वाले तथ्य जांच एजेंसियों के हाथ आए है, जिसका कनेक्शन प्रदेश बिहार तक पहुंच सकता है। जिसमे रसूखदार,राजनीतिक दलों से जुड़े लोग रडार पर आ सकते है।

बोले पुलिस अधीक्षक कुशीनगर

इस विषय में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र का कहना है की जांच एजेंसियां अपना काम कर रही है, जो अति गोपनीय रखती हैं। बहुत जल्द ही पूरे प्रकरण की लोगो के सामने असलियत आ जाएगी। जिला पुलिस की थाना साइबर,थाना तमकुहीराज की पुलिस अपने तरीके से अपना जांच पड़ताल जारी रखी हुई है। जिसकी मैनिटरिंग मेरे द्वारा की जा रही है। किसी कीमत पर जिसका भी कानेकश साक्ष्य के साथ सामने आएगा वह बक्शा नही जायेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला

बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…

सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों में तब्दील सर्विस रोड, हर दिन जाम से जूझ रहे राहगीर
सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों में तब्दील सर्विस रोड, हर दिन जाम से जूझ रहे राहगीर

  आपके लिए और..- सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों...…

राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित
राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित

हाटा कुशीनगर । नगर क्षेत्र के ढाढा स्थित राजकीय महाविद्यालय में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक…

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव

गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा स्टेशन के आगे रेलवे ट्रैक पर युवक का शव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking