News Addaa WhatsApp Group Join करें

स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 17, 2026  |  8:23 PM

450 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा, जिसे पुलिस ने आला कत्ल के रूप में बरामद किया है, भी कब्जे में लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया डा. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को सेंट जेवियर्स स्कूल के पास बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर झगड़ा हो गया था। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया और ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। इसी दौरान करन साहनी पुत्र रामभवन साहनी के सिर में ईंट के टुकड़े से गंभीर चोट लग गई। गंभीर रूप से घायल करन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में थाना कप्तानगंज में मु0अ0सं0 290/2026, धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया। इसी क्रम में 16 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान रंजीत यादव पुत्र रामकृपाल यादव, निवासी मथौली बाजार रानीपार उर्फ हरैया, थाना कप्तानगंज, उम्र करीब 18 वर्ष। अमरेन्द्र यादव उर्फ सोनू यादव पुत्र राम आशीष यादव, निवासी मथौली बाजार रानीपार उर्फ हरैया, थाना कप्तानगंज, उम्र करीब 21 वर्ष। के रूप मे हुआ हैं।जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही से घटना में प्रयुक्त एक अदद ईंट का टुकड़ा (आला कत्ल) बरामद किया है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विवेचनात्मक एवं विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इनकी रही अहम भूमिका

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक कुलदीप मौर्या, चौकी प्रभारी मथौली अंकित सिंह, चौकी प्रभारी बोदरवार विवेक कुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी कस्बा सचिन दिवाकर समेत कांस्टेबल विनोद शर्मा, संतोष चौहान, अनिल यादव, अजय यादव, शैलेष चौहान, प्रेमशंकर चौधरी और रोशन त्रिपाठी शामिल रहे।

कप्तानगंज पुलिस की इस कार्रवाई से हत्या के मामले में वांछित दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ घटना में प्रयुक्त कथित आला कत्ल भी पुलिस के हाथ लग गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking