News Addaa WhatsApp Group Join करें

मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 17, 2026  |  6:30 PM

1,210 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना

कुशीनगर। सड़क पर बाइक और अन्य वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने तथा अवैध हॉर्न-हूटर बजाकर नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ कुशीनगर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान में महज कुछ महीनों के भीतर 152 वाहनों के चालान काटकर 11.51 लाख रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर ही 61 मॉडिफाइड साइलेंसर और 20 अवैध हॉर्न-हूटर उतरवाए गए। पुलिस के अनुसार, 12 मार्च 2026 से 16 अगस्त 2026 तक यातायात पुलिस ने जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

मॉडिफाइड साइलेंसर पर सबसे बड़ी कार्रवाई अभियान के तहत मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहनों को तेज आवाज के साथ चलाने वालों पर विशेष नजर रखी गई। इस दौरान 111 वाहनों का चालान किया गया और कुल 11 लाख 10 हजार रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। कार्रवाई के दौरान 61 मॉडिफाइड साइलेंसर उतरवाकर वाहनों को निर्धारित मानक के अनुरूप कराया गया।

अवैध हूटर और प्रेशर हॉर्न भी निशाने पर रहे इसी क्रम में वाहनों में लगाए गए अवैध हॉर्न और हूटर के खिलाफ भी यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। 41 वाहनों का चालान करते हुए कुल 41 हजार रुपये का शमन शुल्क लगाया गया। इसके साथ ही 20 अवैध हॉर्न/हूटर मौके पर उतरवाए गए।
पुलिस की इस कार्रवाई से खासकर ऐसे वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है, जो अपने वाहनों में कंपनी के निर्धारित मानकों से छेड़छाड़ कर मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न या हूटर लगाकर सड़क पर ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं।

कुशीनगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं। अवैध हूटर, प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने से बचें तथा यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा के मद्देनजर इस तरह का सघन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। कुशीनगर पुलिस की इस कार्रवाई का सीधा संदेश है—सड़क पर स्टाइल के नाम पर शोर और नियमों से खिलवाड़ अब भारी पड़ेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking