News Addaa WhatsApp Group

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 25, 2026  |  5:33 PM

512 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बिटिया की शादी में समाजसेवियों ने जो सहयोग किया, वह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। खास तौर पर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल की भूमिका को लोग सराहना के साथ याद कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार, 25 फरवरी को एक अत्यंत गरीब परिवार की बेटी का विवाह था। बिटिया के पिता का लंबी बीमारी के बाद पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में वृद्ध मां, दो छोटी बहनें और एक नाबालिग भाई हैं। मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण होता है। मां ने अपने सीमित सामर्थ्य में बड़ी बेटी का रिश्ता तय तो कर दिया, लेकिन बारात के स्वागत के लिए नाश्ता व भोजन जैसी बुनियादी व्यवस्था भी कर पाना संभव नहीं हो पा रहा था।
इसी बीच जैसे ही यह जानकारी उड़ान वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों को मिली, वे तुरंत परिवार के घर पहुंचे और एकजुट होकर हर कमी को पूरा करने में जुट गए। नाश्ता, पानी और भोजन की व्यवस्था कराकर उन्होंने न केवल बारातियों की मेहमाननवाजी सुनिश्चित की, बल्कि विवाह की पूरी प्रक्रिया के दौरान बिटिया की विदाई तक परिवार के साथ डटे रहे। समाजसेवियों का यह भाव कि “बिन बाप की बिटिया की शादी में उसे कभी यह एहसास न होने देना कि वह अकेली है”, हर किसी के दिल को छू गया।
इस मानवीय प्रयास में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने न केवल संसाधन जुटाने में मदद की, बल्कि युवाओं को यह संदेश भी दिया कि यदि हम रोज़मर्रा की छोटी-छोटी फिजूलखर्चियों—जैसे पान, गुटखा और चाय—पर होने वाले खर्च को बचाएं, तो उसी से किसी मजबूर परिवार की बड़ी मदद की जा सकती है। उनका यह संदेश समाज को नई दिशा दिखाने वाला रहा।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

इस अवसर पर उड़ान वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक व समाजसेवी मुकुल शर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि उस परिवार को यह विश्वास दिलाना है कि इस खुशी के मौके पर वे अकेले नहीं हैं। कार्यक्रम में सह-संस्थापक रितेश ठाकुर, राजन वर्मा, रवि गौतम, विकास वर्मा, संदीप यादव, सतीश गुप्ता, प्रिंस ठाकुर, अभिषेक पटेल, आकाश पटेल सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।
सेवरही के सलेमगढ़ में हुआ यह कार्य एक बार फिर साबित करता है कि जब समाज के लोग एकजुट होकर आगे आते हैं, तो किसी गरीब परिवार की खुशियों को भी संवार सकते हैं—और इसमें विशाल सिंह पटेल जैसे समाजसेवियों की सक्रिय भूमिका प्रेरणास्रोत बन जाती

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking