News Addaa WhatsApp Group Join करें

संत पुष्पा इंटर कालेज में आयोजित हुआ क्रिसमस दिवस

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 21, 2024  |  7:06 PM

106 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
संत पुष्पा इंटर कालेज में आयोजित हुआ क्रिसमस दिवस WhatsApp
  • विद्यालय में आयोजित हुआ रंगारंग कार्यक्रम

हाटा/कुशीनगर। नगर के ढाढा स्थित संत पुष्पा इंटर कालेज में क्रिसमस पर्व का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि कैथोलिक डायसिस आफ गोरखपुर के पूर्व विशप थॉमस थुरूटी मट्टम रहे,व विशिष्ट अतिथि स्कूल की मैनेजर सिस्टर लिंटा रहीं।

आपके लिए और..- अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और फरियादियों को राहत—तमकुहीराज...

शनिवार को संत पुष्पा इंटर कालेज में क्रिसमस दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कैथोलिक डायसिस आफ गोरखपुर के पूर्व विशफ थामस थुरुटी मट्टम व सिस्टर लिंटा,प्रिंसिपल सिस्टर जोली ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।जहां प्रभु ईसा मसीह की विभिन्न झांकियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। उनसे संबंधित विभिन्न कहानियां भी सुनाई गईं। नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांता क्लास की वेशभूषा धारण करके सभी बच्चों को उपहार दिए।इस अवसर पर बच्चे सांता क्लॉज की ड्रेस पहनकर शामिल हुए। मुख्य अतिथि विशप थामस थुरुटी मट्टम ने प्रभु ईशु के त्याग व आदर्शो व जीवन पर प्रकाश डाला।और कहा कि हमें भी उनके जीवन के त्याग से प्रेरणा लेनी चाहिए। वहीं सिस्टर लिंटा ने कहा कि हमें आपसी मेल भाव,प्रेम और भाईचारे के साथ रहना चाहिए।क्रिसमस शांति,प्रेम, त्याग,भाईचारा और खुशियों का पर्व है। हमें भी सांता और प्रभु ईशु की तरह सभी के जीवन में खुशियाँ बाँटनी चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजन जायसवाल ने किया। वहीं प्रिंसिपल सिस्टर जोली ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया और उन्हें सम्मानित किया।इस दौरान उप प्रधानाचार्या सिस्टर विनीता,सिस्टर मेरीन,चंद्र भूषण कांत ओझा,राम मिलन,अखिलेश कुमार,अताउल्लाह खान,दधिबल सिंह सहित बच्चे व शिक्षक गण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और फरियादियों को राहत—तमकुहीराज में चंद्रभान सिंह की नई पारी
अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और फरियादियों को राहत—तमकुहीराज में चंद्रभान सिंह की नई पारी

कुशीनगर। तमकुहीराज थाने के नवागत थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ…

गौमाता सम्मान के साथ नशामुक्ति का संकल्प, गोष्ठी का आयोजन
गौमाता सम्मान के साथ नशामुक्ति का संकल्प, गोष्ठी का आयोजन

हाटा कुशीनगर | स्थानीय विकास खंड के रामपुर पौटवा में गूंजी गौमाता सम्मान के…

चौकी प्रभारी का सख्त एक्शन, सीमा पर चला ‘ऑपरेशन सुरक्षा’…” “संदिग्धों की तलाश, बिना हेलमेट वालों को चेतावनी”
चौकी प्रभारी का सख्त एक्शन, सीमा पर चला ‘ऑपरेशन सुरक्षा’…” “संदिग्धों की तलाश, बिना हेलमेट वालों को चेतावनी”

कुशीनगर । जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं…

एक माह से पुलिस को चकमा दे रहा था पाक्सो का वांछित, तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा
एक माह से पुलिस को चकमा दे रहा था पाक्सो का वांछित, तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला-फुसलाकर घर से ले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking