Wednesday, 18 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

हाटा: ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Dec 21, 2024, 7:05 PM IST • अब तक 105 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर। नगर क्षेत्र के रधिया देवरिया स्थित कंपोजिट विद्यालय के परिसर में शनिवार को ब्लाक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया तत्पश्चात खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान श्री राव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी खेलकूद से दूर दराज के गावों के बच्चों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भाजपा सरकार में मिल रहा है। कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में ढ़ाढा की टीम विजेता व बतरौली की टीम उपविजेता बनी। वहीं महिला कबड्डी में रामपुर पौटवा की बच्चियां जूनियर व सब जूनियर दोनों वर्ग में विजेता रहीं। रधिया देवरिया की टीम महिला कबड्डी में उपविजेता रहीं।

Advertisement

100 मीटर सब जुनियर बालक वर्ग के दौड़ में बृजेश सिंह प्रथम व 100 मीटर बालिका दौड़ में रामपुर पौटवा की इशु प्रथम रही।संचालन शिक्षक रामनिवास प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में सहयोग के लिए बी ओ पीआरडी शशिप्रभा सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। प्रधानाध्यापक रामायण चौरसिया, व्यायाम शिक्षक योगेंद्र सिंह, अरविंद शर्मा, साजिद आदि उपस्थित रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi