News Addaa WhatsApp Group

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर तमकुहीराज में निकलेगी भव्य एकता-यात्रा, विधायक डॉ. असीम कुमार होंगे मुख्य आकर्षण

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 18, 2025  |  2:32 PM

149 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर तमकुहीराज में निकलेगी भव्य एकता-यात्रा, विधायक डॉ. असीम कुमार होंगे मुख्य आकर्षण

कुशीनगर/तमकुहीराज।
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर तमकुहीराज में एक भव्य एकता-यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण आयोजन में विधानसभा तमकुहीराज के लोकप्रिय विधायक डॉ. असीम कुमार विशेष रूप से सम्मिलित होंगे और यात्रा का नेतृत्व करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता व आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देंगे।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

यह यात्रा देश की एकता, विकास और सहयोग की भावना को समर्पित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, छात्र, शिक्षक, युवा और आमजन शामिल होंगे।बताते चले कि कार्यक्रम विवरण 📅 दिनांक : 19 नवंबर 2025 सुबह 10:00 बजे फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज तमकुहीराज से श्री कृष्ण गौशाला सेवरही तक प्रस्तावित हैं।

यहां बताना चाहूंगा कि यात्रा के दौरान विधायक डॉ. असीम कुमार सद्भाव, सामाजिक सौहार्द एवं राष्ट्रहित के मुद्दों पर जनता को जागरूक करेंगे। कार्यक्रम स्थल से लेकर यात्रा मार्ग तक विशेष तैयारियाँ की गई हैं ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल होकर एक भारत–श्रेष्ठ भारत के संकल्प को आगे बढ़ा सकें।

विधायक डॉ असीम कुमार ने इस यात्रा का उद्देश्य के विषय ने इस संवाददाता को बताया कि यह यात्रा देश की अखंडता और सांस्कृतिक एकता का संदेश है, युवाओं में राष्ट्रभक्ति व जिम्मेदारी की भावना जागृत करना ।सरदार पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना,आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प है।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे भारी संख्या में पहुंचकर एकता-यात्रा को सफल बनाएं और सरदार पटेल के सपनों के भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं।यह यात्रा तमकुहीराज और आसपास के क्षेत्रों में सामाजिक एकता और राष्ट्रभक्ति का एक बड़ा संदेश प्रसारित करेगी।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking