सुकरौली/कुशीनगर।दिल्ली विधानसभा चुनाव की सुनिश्चित तिथि आने पर चुनावी सरगर्मियां बढ़ गयी है।ज्यादातर दलों ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
इसी का कड़ी में कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा को अपना प्रत्याशी बनाया है अपने प्रत्याशी की जीत के लिए कांग्रेस ने हर तरफ से घेराबंदी शुरू कर दी है अपनी प्रत्याशी की जीत के लिए कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह यादव के द्वारा कांग्रेस नेता सुभाष जायसवाल को दिल्ली 51 कालकाजी विधानसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक बनाया गया है
बताते चलें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुभाष जायसवाल जनपद कुशीनगर के निवासी हैं और कांग्रेस में कई फ्रंटल संगठनों में पद पर रहते हुए कांग्रेस को अपना समय दिया है इसके फल स्वरुप इन्हें दिल्ली कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है इनकी नियुक्ति पर कुशीनगर जनपद के लोगों ने ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद पांडे पूर्व में हाटा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, अमरेंद्र प्रताप मल्ल ,पी सी सी सदस्य रामसमुझ यादव सहित तमाम कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…
कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…
कुशीनगर। जिले से होकर गुजरने वाले एनएच-27 पर चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्य में भ्रष्टाचार…
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…