सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के कई वार्डों में नगर अध्यक्ष राजनेति कश्यप तथा नगर पंचायत के कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें विभिन्न वार्डों में साफ सफाई करते हुए नगर अध्यक्ष संग कार्यालय के कर्मचारी दिखे।
बतातेचले कि प्रधान मंत्री एवं राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा महा सफाई अभियान की पहल हुई जो 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा। आज इसी के क्रम में नगर पंचायत सुकरौली के वार्ड नं 14 महाराणा प्रताप नगर में स्थित काली मंदिर से शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सुकरौली नगर अध्यक्ष राजनेति कश्यप ने कहा कि हमें यशस्वी प्रधानमंत्री के विचारों और उनके द्वारा भारत को विकसित बनाने की पहल में सहयोग करना पड़ेगा। साथ ही अपने आसपास की जगह को स्वच्छ रखने की भी अपील करते हुए लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप, अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार श्रीवास्तव,सभासद राममिलन यादव, दिग्विजय चौहान, लिपिक अमित सिंह एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…
कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…
कुशीनगर। जिले से होकर गुजरने वाले एनएच-27 पर चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्य में भ्रष्टाचार…
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…