News Addaa WhatsApp Group

सुकरौली: नगरपंचायत की बैठक में 10 करोड़ की सौ परियोजना का प्रस्ताव

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jun 15, 2023  |  5:26 PM

39 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: नगरपंचायत की बैठक में 10 करोड़ की सौ परियोजना का प्रस्ताव
  • पहली बैठक में सांसद और विधायक भी रहे मौजूद

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के पहली बोर्ड की बैठक नगर अध्यक्ष राजनेति कश्यप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमे सभी 15 वार्डो के सभासदों के अलावा मुख्य अतिथि सांसद विजय दूबे तथा विशिष्ट अतिथि विधायक मोहन वर्मा भी उपस्थित रहे। नगर पंचायत कार्यालय पर होने वाली बोर्ड की बैठक में सभी की उपस्थिति में 10 करोड़ रुपए की सौ परियोजना के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमे नगरपंचायत में बिजली, सड़क तथा नाली, पेयजल , स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रस्ताव रखे गए। जिसे सभी लोगों ने अपनी सहमति प्रदान की।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

बताते चलें कि नगर पंचायत की पहली बैठक में सांसद विजय दूबे,विधायक मोहन वर्मा , नगर अध्यक्ष राजनेति कश्यप सहित सभी वार्डो के 15 सभासदों के बीच हुई। इस बैठक में वार्डो में कराए जाने वाले कार्यों के लिए प्रस्ताव मांगे गए जिससे वार्डो की जनता को सुविधाए उपलब्ध कराई जा सके। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद विजय दूबे ने कहा कि सुकरौली के विकास के लिए कभी भी धन की कमी आड़े नहीं आएगी। बैठक में प्रस्तावित योजनाओ के आधार पर नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाने का प्रयास किया जाएगा।उन्होने बदहाल स्थिति में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पर मरीजों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात करते हुए आश्वासन दिया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पर भी सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। जिससे सभी को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

स्थानीय विधायक मोहन वर्मा ने भी अपने संबोधन में कहा कि सभी सभासदों सहित अध्यक्ष की सहमति से प्रस्तावित परियोजना को मूलरूप देना संभव होगा। पात्र गरीब असहाय लोगों को योजनाओ का लाभ सबसे पहले मिलना चाहिए ताकि आमजन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष राजनेति कश्यप ने सांसद और विधायक का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रस्तावित योजनाओ पर चर्चा करते हुए नगर पंचायत में 200 स्ट्रीट लाइट लगाने, वाहन पार्किंग, मार्केट लाड के लिए कररोपण के लिए उपविधि बनाने की योजना, प्रत्येक वार्ड में दो दो हाईमास्क लाइट लगाने, धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण सहित बिजली, सड़क, स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाए उपलब्ध करवाने की बात कही। इस बैठक में अधिशासी अधिकारी श्रृष्टि सिंह, लिपिक अमित सिंह, जेई कृष्ण कुमार मद्धेशिया सहित सभासद सरिता देवी, प्रियंका यादव, गंगाधर मिश्र, राममिलन यादव, कमलेश सिंह, संजीव यादव, दीपक जयसवाल, सत्यप्रकाश गुप्ता, अवधराज यादव, जटाशंकर यादव, श्यामवेंद्र प्रताप सिंह, गीतांजलि देवी, अर्जुन पटेल, सीमा चौधरी, कौशल कुमार, रवीश सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking