सुकरौली/कुशीनगर। स्थानीय नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बुधवार को ग्राहकों एवं अतिथियों की मौजूदगी में स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान शाखा प्रबंधक ऋषिकेश त्रिपाठी ने उपस्थित अतिथियों के ससमक्ष केक काटकर पीएनबी शाखा के अधिकारियों का मुंह मीठा कराया गया।
इस दौरान सभी ने बैंक के स्थापना दिवस पर वहां पर उपस्थित अधिकारियों एवं ग्राहकों को शुभकामनाएं भी दीं।शाखा प्रबंधक ऋषिकेश त्रिपाठी ने बैंक के गौरवमई इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना 12 अप्रैल 1895 को हुई थी। बैंक ने अपनी स्थापना के 129 गौरवमय वर्ष पूरे कर लिए हैं ।बैंक के लिए यह दिन एक ऐतिहासिक दिन है।इस दौरान दिनेश सिंह,महेश मद्धेशिया, अंकित मद्धेशिया, धनेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक शाखा प्रबंधक मयंक श्याम श्रीवास्तव, चंद्रशेखर शर्मा,, पारूल यादव,सूरज रावत,गोरख प्रसाद,असगर अंसारी,अवधराज यादव, राम नक्षत्र सिंह, सुरेश मद्धेशिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर। शनिवार को जनपद के तरयासुजान थाना परिसर में आगामी त्यौहार ईद व रामनवमी…
हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…
हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…
सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…