News Addaa WhatsApp Group

सुकरौली: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कराई सदस्यता अभियान को लेकर बैठक

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jan 6, 2024  |  6:52 PM

33 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कराई सदस्यता अभियान को लेकर बैठक

सुकरौली/कुशीनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की इकाई नगर पंचायत सुकरौली के सभागार में अध्यक्ष महेश गुप्ता के अध्यक्षता में व्यापारी हित के लिए बैठक का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि नगर पंचायत सुकररौली के चेयरमैन राजनेति कश्यप रहे।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

शनिवार को नगर पंचायत सभागार में आयोजित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापार मंडल ने व्यापारियों के बीच सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई । सदस्यता अभियान में 150 से अधिक व्यापारियों को सदस्यता दिलाई गई। व्यापारियों को संबोधित करते हुए चेयरमैन राजनेति कश्यप ने कहा कि व्यापारियों के सहयोग से ही नगर पंचायत का विकास होगा साथ ही व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि पालिथीन का प्रयोग ना करें।सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण ना हो ताकि जाम की समस्या न हो।साफ सफाई को ध्यान में रखते हुए कुड़े कचरे को डस्टबीन का प्रयोग करें। वहीं व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश गुप्ता ने एकजुटता पर जोर देते कहा कि सभी व्यापारी अधिक से अधिक संगठन की सदस्यता ग्रहण कर लें और बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता व्यापारियों के हित में कार्य करना है। संचालन महामंत्री दुर्गेश विश्वकर्मा ने किया।

इस दौरान दिलीप यादव, पिंटू कश्यप प्रेम सिंह, दिलीप कश्यप,प्रेम शंकर यादव अजय गुप्ता, हरिश्चन्द्र गुप्ता,शिव सहाय, सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking