सुकरौली/कुशीनगर ।शनिवार को अवरवां स्थित कैनन पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षाओं में अव्वल आने और विद्यालय की तमाम गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ अर्चना दुबे सभी छात्रों को मेडल और प्रशस्ति देकर सम्मानित किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि एक ओर जहां विद्यार्थी अपने अथक परिश्रम व मेहनत के बल पर अपना परीक्षा परिणाम बेहतर बनाते हैं वहीं दूसरी ओर उनके इस प्रयास को गति देने में शिक्षक की अहम भूमिका होती है। ऐसे में जहां विद्यार्थी मुख्य सूची में अपना स्थान बनाते हैं वहां उनके विषय शिक्षक की मेहनत भी कम नहीं रहती। प्रबन्धक चन्दप्रकाश तिवारी ने कहा कि विद्यालय में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों के साथ उनके शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाना चाहिए ताकि वे और अधिक लगन से विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे सके।
इस दौरान विशाल राही, चंद्रमणि सिंह स्नेहा तिवारी, रजनी सिंह, कंचन लता, अमीषा पटेल, परमिता, सुमन जायसवाल, सूर्य प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। शनिवार को जनपद के तरयासुजान थाना परिसर में आगामी त्यौहार ईद व रामनवमी…
हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…
हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…
सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…