News Addaa WhatsApp Group

सुकरौली बाज़ार: बेहतर बोर्ड परीक्षाफल पर खुशी का इजहार

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Apr 26, 2023  |  4:46 PM

616 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली बाज़ार: बेहतर बोर्ड परीक्षाफल पर खुशी का इजहार

सुकरौली बाज़ार/कुशीनगर। नेहरू इंटर कालेज सेमरी सुकरौली के शिक्षकों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन पर बुधवार को खुशी का इजहार किया। शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक कर एक दूसरे को शिक्षकों ने मिठाई खिलाई। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने इंटरमीडिएट की टॉपर छात्रा साधना सिंह को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। साधना सिंह ने इंटरमीडिएट मानविकी वर्ग में बोर्ड परीक्षा में 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। इंटर विज्ञान वर्ग में रिंकी गुप्ता ने 78.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर और वाणिज्य वर्ग में करन शर्मा ने 72.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आल ओवर टॉपर साधना सिंह रही है। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में कुल 844 में से 737 परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की है।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

इंटरमीडिएट में कुल 607 में से 441 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। हाईस्कूल का परीक्षाफल 87.3 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का 72 प्रतिशत रहा है।इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक शम्भूनाथ गुप्ता, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री अनिल कुमार दूबे, इंद्रेश कुमार, विनोद कुमार, लक्ष्मी प्रसाद भारती, प्रमोद रजक, डॉ. अंजू श्रीवास्तवा, गजेंद्र सिंह, संतोष कुमार दूबे, अरविंद तिवारी, गिरिजेश पांडेय, विनय कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, माधव सिंह, मोनिका सिंह, विश्वदीपक मिश्र, करुणेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking