News Addaa WhatsApp Group

सुकरौली: गाँधी जयंती पर 55 कुष्ठ एवं टीबी रोगियों में वितरित हुआ कम्बल

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Oct 2, 2023  |  7:00 PM

20 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: गाँधी जयंती पर 55 कुष्ठ एवं टीबी रोगियों में वितरित हुआ कम्बल
  • कुष्ठ रोगियों का इलाज के साथ करे सम्मान-सीएमओ
  • कुष्ठ रोगियों से न करे भेदभाव-डीएलओ
सुकरौली/कुशीनार। राष्ट्रपति महात्मा गाँधी जयंती के अवसर 55 कुष्ठ एवं टीबी रोगियों में कम्बल वितरण का कार्यक्रम सीएचसी देवतहा के परिसर में सोमवार को कार्यक्रम संयोजक एनएमएस रमेश प्रसाद त्रिपाठी द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएमओ कुशीनगर डॉ सुरेश पटारिया द्वारा गाँधी एवं शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। प्रभारी द्वारा मुख्य अतिथि को माला पहनाकर स्वागत किया। ततपश्चात सीएमओ द्वारा फीता काटाकर कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सीएमओ ने कहा कि महात्मा गांधी जी कुष्ठ रोगियों की सेवा के लिये समर्पित थे। उनका कहना था कि रोग से घृणा करे,रोगी से नही। उनके इस वाक्य को चरितार्थ करते हुये  कुष्ठ रोगियों के इलाज के साथ जो सम्मान देने का कार्य एनएमएस त्रिपाठी जी द्वारा किया जा रहा है मैं उन्हें बहुत साधुवाद देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूँ। डॉ पटारिया ने कहा कि इनसे अन्य लोगों को सीख लेनी चाहिये और जब हम मरीज का इलाज सेवाभाव से करते है तो वह हमें बहुत आशीर्वाद देता है। कुष्ठ रोगियों की सेवा नारायण सेवा के बराबर है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिला कुष्ठरोग अधिकारी डॉ रामदास कुशवाहा ने कहा कि हमें कुष्ठ रोगियों से कोई भेदभाव नही करना चाहिये तथा उसे समाज मे उचित सम्मान देना हम सभी का कर्तव्य है। डॉ कुशवाहा ने कहा कि इस रोग के प्रति लोगो को जागरूक करने की भी आवश्यकता है। जिसके लिये हमारे विभाग द्वारा अनेको कार्यक्रम चलाए जा रहे है।
कार्यक्रम को डिप्टी सीएमओ डॉ राकेश गुप्ता,जिला कुष्ठरोग सलाहकार डॉ विनोद मिश्र ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी डॉ हेमन्त वर्मा ने किया। संचालन वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक डॉ आशुतोष मिश्र ने किया। आगन्तुको के प्रति आभार डॉ दिलीप गुप्ता ने व्यक्त किया। सभी 51 रोगियों में कम्बल अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वितरित कराया गया तथा उनमें मिष्ठान एवं फल वितरित किया गया।
इस दौरान डॉ प्रिंस,डॉ पंकज,डॉ अवनीश प्रताप शाही,डॉ संजय यादव,डॉ रामनारायण धर द्विवेदी,डॉ शम्भू कुशवाहा,रामध्यान सिंह,अरविन्द त्रिपाठी,विजय सिंह,शरतेन्दु शुक्ला,राकेश सोनकर,संतोष कुमार,रविन्द्र सिंह,सादिक अली,मनीष श्रीवास्तव,जयसिंह,प्रमोद गौड़,कविता पाण्डे,सुमन देवी,चन्दप्रभा पांडेय सहित सभी स्टाफ उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking