News Addaa WhatsApp Group

सुकरौली: भगवती जागरण में झूमे श्रद्धालु, बंचरा देवी मंदिर पर भव्य मेले का आयोजन

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Mar 30, 2023  |  11:01 AM

612 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: भगवती जागरण में झूमे श्रद्धालु, बंचरा देवी मंदिर पर भव्य मेले का आयोजन

सुकरौली/कुशीनगर। चैत्र नवरात्र में मंदिरों पर होने वाले पूजा अर्चना के साथ ही मां बंचरा देवी मंदिर पर मंहत दीपक नाथ की अगुवाई में रामनवमी के अंतिम दिवस पर मंदिर में पूजा अर्चना के साथ ही भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जिसमे भजन गायक सूरज सुरीला तथा लोकप्रिय आकाशवाणी गायिका नेहा सिंह ने भक्ति गीतों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

बताते चलें कि सुकरौली मुख्यालय से पांच किलोमीटर दक्षिण में बसे मां बंचरा देवी का प्रसिद्ध मंदिर समस्त क्षेत्रवासियो के साथ ही दूर दराज के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। लोगो की आस्था है कि सिद्ध पीठ मां बंचरा देवी सभी के मन की मनोकामना पूर्ण करती हैं।

प्रत्येक वर्ष नवरात्र में  मन्दिर में श्रद्धालुओं का ताता लगा रहता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी मंदिर के मंहत दीपक नाथ की देख रेख तथा क्षेत्रवासियो के सहयोग से भव्य मेले का आयोजन हैं। जिसमें क्षेत्र के समस्त सम्मानित जनता की उपस्थिति रहती हैं।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking