सुकरौली/कुशीनगर। शासन की तरफ से सुकरौली विकास खंड में सभी नौ हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर तैनात कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को लैपटॉप तथा प्रिंटर स्थानीय विधायक मोहन वर्मा, मंडल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह द्वारा प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ स्वप्निल श्रीवास्तव तथा स्वास्थकर्मियो की उपस्थिति में वितरित किया गया। बताते चलें कि सुकरौली विकास खंड में कुल नौ हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर हैं। जिस पर कार्यरत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर कर्मी का कार्य गंभीर बीमारियो से ग्रसित लोगो का प्राथमिक उपचार करके नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर रेफर करना होता है। इसी क्रम में शासन द्वारा इन सेंटरों को अत्याधुनिक सुविधाए देने के लिए लैपटॉप तथा प्रिंटर का वितरण किया गया। इन कर्मियों में रीचा सिंह- रामपुर सोहरौना, प्रिति सिंह- पिड़रा, शीला- सखौली, शिल्पी अहिरौली रूहीनूद- बरसैना, अर्चना-मोहनपुर, अंजलि- सिरसिया, आदित्य- बंचरा ग्रामसभाओं में तैनात हैं।
इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक तथा मंडल अध्यक्ष, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ स्वप्निल श्रीवास्तव, अशोक पत्रकार, राजेश कुमार गुप्ता, वरुण जैसवाल, योगेश शुक्ला, अष्टभुजा श्रीवस्तव, अंकित मद्धेशिया सहित स्वास्थ्यकर्मी तथा अन्य लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर। शनिवार को जनपद के तरयासुजान थाना परिसर में आगामी त्यौहार ईद व रामनवमी…
हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…
हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…
सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…