सुकरौली। स्थानीय नगर स्थित नगर पंचायत सभागार में चेयरमैन राजनेति कश्यप के नेतृत्व में नगर व्यापार मंडल के गठन को लेकर व्यापारियों की बैठक आयोजित हुई।
इस बैठक का आयोजन व्यापार मण्डल का गठन करना है। बैठक में सर्व सम्मति से सभी व्यापारियों ने प्रत्येक व्यवसाय से दो प्रतिनिधि का अगले शनिवार 17 जून को नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष का चुनाव करना हैं। इस दौरान चेयरमैन राजनेति कश्यप ने कहा कि व्यवसायिक क्षेत्र बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इससे जुड़े हर व्यक्ति का समाज के विकास में अहम योगदान होता हैं। किसी नगर क्षेत्र का विकास तभी संभव होगा जब व्यापारियों की सुरक्षा व सम्मान होगा।
बैठक में व्यवसाई दीपक जायसवाल, महेश मद्धेशिया,शिव सहाय,अजय कुमार गुप्ता, छोटे लाल वर्मा,उदय नारायण मद्धेशिया, वरुण पांडेय ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।इस दौरान मोहन लाल,राजू कसौधन,सुदामा कश्यप,हरिश्चंद्र गुप्ता,अरविंद सिंह, सुनील सिंह, अनूप गुप्ता, धनेन्द्र प्रताप सिंह,मुन्ना कश्यप,अनिल मद्धेशिया, मिथलेश कश्यप, सभासद अवधराज यादव, संजीव यादव, राममिलन यादव, दीपक जायसवाल, राजेश मद्धेशिया, सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
कुशीनगर। शनिवार को जनपद के तरयासुजान थाना परिसर में आगामी त्यौहार ईद व रामनवमी…
हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…
हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…
सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…