News Addaa WhatsApp Group

सुकरौली: निक्षय दिवस की पूर्व संध्या पर तैयारी बैठक संपन्न

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Dec 14, 2022  |  7:24 PM

679 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: निक्षय दिवस की पूर्व संध्या पर तैयारी बैठक संपन्न
  • सभी हेल्थ वेलनेस सेंटर पर 15 को बनेगा निक्षय दिवस-डॉ हेमन्त
  • टीबी सम्बन्धी सभी जाँच पोर्टल पर करे इंट्री-आशुतोष

सुकरौली/कुशीनगर। सरकार की मंशा के अनुसार जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों तथा हेल्थ वेलनेस सेंटर पर प्रत्येक माह की 15 तारीख को निक्षय दिवस मनाया जाना प्रस्तावित है। इसी की तैयारी बैठक बुधवार को सीएचसी देवतहा के परिसर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ हेमन्त वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उपस्थित सीएचओ की बैठक को संबोधित करते हुये प्रभारी ने कहा कि निक्षय दिवस सीएचसी के अंर्तगत आने वाले सभी हेल्थ वेलनेस सेन्टरों पर मनाया जाना है। जिसमें सीएचओ द्वारा ग्रामीणों को टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में बताना है तथा इस कार्यक्रम में मिलने वाली सभी योजनाओं की जानकारी भी देनी है।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

चिकित्सक अवनीश प्रताप शाही ने पूरे टीबी कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुये कहा कि निक्षय दिवस के दिन सभी संभावित टीबी रोगियों की जाँच जरूर कराये तथा उनकी रिपोर्टिंग समय से करे।
वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक ने कहा कि इस दिन ओपीडी के दस प्रतिशत व्यक्तियों की टीबी की जाँच होनी है तथा लोगों को टीबी रोग के बारे में जागरूक करना है साथ ही सभी संभावित मरीजों की एचआईबी व सुगर की भी जांच करनी है तथा उसकी इंट्री निक्षय पोर्टल पर भी करनी है। सभी सीएचओ को बैनर व प्रचार सम्बन्धी आवश्यक सामग्री दी गयी।

इस दौरान एसटीएस राकेश सोनकर,सीएचओ रूही नूर,ऋचा सिंह,प्रीति सिंह,शिल्पी मद्देशिया,अंजली,श्वेता राय,आदित्य पाठक आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में सीएचसी हाटा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अमित कुमार की अध्यक्षता में निक्षय दिवस की पूर्व संध्या पर तैयारी बैठक सपंन्न हुई। प्रभारी ने बैठक को संबोधित करते हुये निक्षय दिवस पर जागरूकता व संभावित रोगियों की जांच प्राथमिकता के आधार पर करना है तथा जांच में निकले रोगियों की दवा तत्काल शुरू कर उन्हें टीबी कार्यक्रम के सभी योजनाओं से लाभान्वित करना है। सभी सीएचओ को बैनर व पम्पलेट दिया गया।
इस दौरान एसटीएलएस आशुतोष मिश्र,एसटीएस राजीव राय,एलटी राजकुमार चौधरी,सतीश सिंह,एआरओ सत्यप्रकाश रावत,सीएचओ नीलम चौधरी,प्रतिभा यादव,रंजीता सिंह,नीलम यादव,प्रीति सिंह आदि उपस्थित रही।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking